13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयखौफनाक : जब हवा में टकराने से बाल-बाल बचे रूसी और अमेरिकी...

खौफनाक : जब हवा में टकराने से बाल-बाल बचे रूसी और अमेरिकी फाइटर जेट, US ने जताया कड़ा विरोध

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी सेना के एयर डिफेंस विंग NORAD ने एक वीडियो जारी किया है जिसने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया. इस वीडियो में एक रूसी लड़ाकू विमान अमेरिकी F-16 के बेहद करीब से गुजरता हुआ नजर आता है. यह मामला अलास्का के पास हुआ. इस घटना को लेकर अमेरिका ने कड़ा विरोध जताया.

उत्तरी अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पिछले हफ्ते अलास्का एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) में चार रूसी सैन्य विमानों को ट्रैक किया गया था. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी विमान रूसी विमानों को इंटरसेप्ट कर रहा था. हालांकि, इस घटना में एक रूसी विमान की हरकत को खौफनाक पाया गया, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था.

रूसी जेट सुखोई से बाल-बाल बचा अमेरीकी जेट
अमेरिकी एयर फोर्स जनरल ग्रीगोरी गिलोट ने इस बारे में कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा, “23 सितंबर को NORAD के विमान ने अलास्का ADIZ में रूसी सैन्य विमानों को सुरक्षित तरीके से इंटरसेप्ट किया, लेकिन एक रूसी Su-35 की हरकत खौफनाक थी और इससे विमान में सवार एयरमैन की जिंदगी खतरे में आ गई.

जनरल गिलोट ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें रूसी विमान अमेरिकी विमान के बेहद करीब उड़ान भरते हुए और दिशा बदलते हुए देखा जा सकता है. इसने अमेरिकी विमान को अपना रास्ता बदलने के लिए मजबूर कर दिया. हालांकि, किसी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ.

अमेरिका ने अलास्का में की सैन्य तैनाती
रूसी विमानों को अलास्का में तब ट्रैक किया गया है जब कुछ ही दिनों पहले अमेरिका के पश्चिमी इलाकों में लगभग 130 अमेरिकी सैनिकों को मोबाइल रॉकेट लांचर के साथ अलास्का के एक सुदूर द्वीप पर अस्थायी रूप से तैनात किया गया था. यह तैनाती तब की गई थी, जब अमेरिका ने पाया कि अलास्का क्षेत्र में रूसी वायु सेना की गतिविधियां बढ़ रही है. इसके कुछ दिनों बाद ही यह घटना सामने आई है.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...