7.9 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयग्लेशियर टूटा और पूरा गांव ही उसमें समा गया, आखिर ये हुआ...

ग्लेशियर टूटा और पूरा गांव ही उसमें समा गया, आखिर ये हुआ कैसे? देखें हादसे की तस्वीरें

Published on

स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड के वालिस इलाके में बुधवार को एक भयानक प्राकृतिक आपदा ने ब्लैटन गांव को अपनी चपेट में ले लिया था। बर्च ग्लेशियर के अचानक टूटने से चट्टानें, बर्फ और मलबा गांव पर गिर पड़ा, जिससे पूरा गांव तबाह हो गया। अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में गांव के 300 लोगों को पहले ही सुरक्षित निकाल लिया गया था, क्योंकि वैज्ञानिकों ने आपदा की आशंका जता दी थी। यहां तक कि भेड़ों और गायों को भी हेलिकॉप्टर से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका था। अब एक तस्वीर सामने आई है जिसमें आप गांव का पहले का और अब का हाल देख सकते हैं। हम आपको आगे यह भी बताएंगे कि आखिर स्थिति यहां तक पहुंची कैसे!

लोगों को आई ‘परमाणु बम’ के बादल की याद
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें ग्लेशियर के ढहने और धूल-मलबे के विशाल बादल को देखा जा सकता है। इसे देखकर कुछ लोगों को परमाणु बम के बादल की याद आ गई। लॉज़ेन यूनिवर्सिटी के ग्लेशियर विशेषज्ञ क्रिस्टोफ लैंबियल ने इसे “सबसे भयावह स्थिति” बताया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों को छोटे-छोटे चट्टानों के गिरने की वजह से खतरे का अंदाजा था, लेकिन ग्लेशियर का पूरी तरह ढह जाना अप्रत्याशित था।

खतरा टला या अभी भी है बरकरार?
वालिस सरकार के बयान के मुताबिक, बर्च ग्लेशियर लगभग पूरी तरह ढह गया है। करीब एक मील लंबा और दर्जनों गज मोटा मलबा अब घाटी में फैला है। इस मलबे ने स्थानीय लोंजा नदी को रोक दिया है, जिससे एक झील बन रही है। अगर यह झील उफन गई, तो मलबे के साथ मिलकर यह तेज लावा प्रवाह का रूप ले सकती है, जो और नुकसान पहुंचा सकता है। पुलिस के अनुसार, इस हादसे में एक 64 साल के व्यक्ति लापता हैं। खतरनाक हालात के चलते उनकी तलाश को फिलहाल रोक दिया गया है।

आखिर क्यों टूटा ये ग्लेशियर?
लैंबियल ने बताया कि बर्च ग्लेशियर पिछले एक दशक से बढ़ रहा था, जबकि बाकी ग्लेशियर पीछे हट रहे हैं। इसका कारण जलवायु परिवर्तन है, जिसने पर्माफ्रॉस्ट (जमी हुई मिट्टी) को गर्म कर दिया। इससे चट्टानों की अस्थिरता बढ़ी और ग्लेशियर पर भारी मलबा जमा हुआ, जिसका वजन करीब 30 लाख घन मीटर था। स्विस पर्यावरण मंत्री अल्बर्ट रोस्टी ने कहा, ‘प्रकृति इंसान से ज्यादा ताकतवर है, और पहाड़ी लोग इसे अच्छी तरह समझते हैं। लेकिन यह हादसा वाकई असाधारण है।’ वहीं, ब्लैटन के मेयर मैथियास बेलवाल्ड ने कहा, ‘हमारा गांव मलबे में दब गया, लेकिन हमारी जिंदगियां बची हैं। हम एकजुट होकर फिर से उठ खड़े होंगे।’

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...