14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकांच के जार में रखा है खूंखार कातिल का कटा हुआ सिर,...

कांच के जार में रखा है खूंखार कातिल का कटा हुआ सिर, 180 साल बाद भी आंखों में दिखती है हैवानियत

Published on

लिस्बन

यूरोप के सबसे खतरनाक सीरियल किलर का चेहरा आज भी वैसा ही है जैसा उसकी मौत के समय था। कांच के जार के पीछे से झांकती उसकी खुली आंखें किसी को भी डरा सकती हैं। डिओगो ऐल्वेस का सिर उसकी मौत के 180 साल बाद भी एक जार में बहुत अच्छी तरह संरक्षित किया गया है। पुर्तगाल में 70 से अधिक लोगों को मौत के घाट उतारने के लिए उसे फांसी दी गई थी और बाद में उसका सिर काटकर एक जार में संभालकर रखा गया। ऐल्वेस को ‘The Aqueduct Murderer’ के नाम से भी जाना जाता था जिसके पीछे एक खास वजह थी।

ऐल्वेस ने एक पुल को अपराध का अड्डा बनाया था। शहर को गांव से जोड़ने वाले 200 फीट ऊंचे इस पुल पर वह छिपकर बैठता था। यहां से गुजरने वाले किसानों को पहले वह लूटता और फिर उन्हें मार देता। वह लोगों को पुल से नीचे धक्का दे देता। यह मौत खुदकुशी जैसी लगती थी और लंबे समय तक उसका यह पैंतरा कामयाब होता रहा। पुल के नीचे बहने वाली नदी से पुलिस को कई लाशें मिली थीं। 70 से अधिक लोगों की जान लेने वाले ऐल्वेस को यूरोप के सबसे खतरनाक सीरियल किलर में से एक के तौर पर जाना जाता है।

फांसी के बाद काट दिया गया सिर
कुछ समय के बाद ऐल्वेस ने पुल पर लोगों को मारना बंद कर दिया। अब वह घरों में लूटपाट करता और उनमें रहने वालों को मार देता। लेकिन अंततः वह पकड़ा गया और 70 से अधिक हत्याओं के लिए उसे मौत की सजा सुनाई गई। अपने मुकदमे के बाद वह पुर्तगाल में फांसी पाने वाले अंतिम अपराधियों में से एक बन गया। फांसी पर लटकाए जाने के बाद उसके सिर को काट दिया गया और फॉर्मलडिहाइड के एक जार में संरक्षित करके रख दिया गया।

लिस्बन यूनिवर्सिटी में रखा है सिर
हत्यारे का सिर अब एक कांच के जार में लिक्विड सॉल्यूशन में डालकर लिस्बन यूनिवर्सिटी में रिसर्च के लिए रखा गया है। वैज्ञानिक चाहते थे कि ऐल्वेस के दिमाग का अध्ययन किया जाए। उन्हें लगता था कि इससे कई चौंकाने वाली चीजें सामने आ सकती हैं जो फ्रेनोलॉजी पढ़ने वालों के लिए मददगार साबित हो सकती हैं। यह वह दौर था जब पुर्तगाल में ब्रेन स्टडी यानी फ्रेनोलॉजी का काफी क्रेज था।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...