14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन में कोविड से और मचेगा हाहाकार, रोज होंगी 9000 मौतें... डरा...

चीन में कोविड से और मचेगा हाहाकार, रोज होंगी 9000 मौतें… डरा रही रिपोर्ट

Published on

नई दिल्ली,

यूके स्थित एक स्वास्थ्य डेटा फर्म की भविष्यवाणी में चीन में हर दिन लगभग 9,000 लोगों के कोविड से मरने का अनुमान है. चीन द्वारा जीरो कोविड पॉलिसी को रद्द करने और प्रतिबंध हटाए जाने के फैसले के बाद ये सब देखने को मिला है.स्वास्थ्य फर्म के अनुमान के अनुसार, दिसंबर तक 1.86 करोड़ कोविड मामलों के साथ मौतों की कुल संख्या कम से कम 1 लाख हो सकती है. यहां जनवरी के मध्य तक, एक दिन में 37 लाख कोविड मामले हो सकते हैं. वहीं 23 जनवरी तक चीन में कुल 5,84,000 लोगों की मौत होने का अनुमान है.

ये संख्या चीन द्वारा रिपोर्ट की गई स्थिति के विपरीत है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि चीन अन्य देशों के बजाय न्यूक्लिक एसिड परीक्षण के साथ कोरोना संक्रमितों को सांस लेने में दिक्कत से मरने पर ही उसे कोविड से हुई मौत में गिन रहा है. साथ ही कोरोना पॉजिटिव होने के 28 दिन के भीतर मरने को ही वह कोविड से हुई मौत मान रहा है. चीन ने 30 दिसंबर को सिर्फ एक मौत की सूचना दी.

कोविड डेटा को लेकर हो रही आलोचना के बीच, चीनी अधिकारियों ने कोविड की स्थिति पर चर्चा करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अधिकारियों के साथ बैठक की. ऑनलाइन बैठक में, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन से अनुवांशिक अनुक्रमण, अस्पताल में भर्ती, मृत्यु और टीकाकरण पर अधिक और सही डेटा प्रदान करने को कहा है.

चीन हमेशा अपने यहां की कोविड से जुड़ी जानकारी को पारदर्शी और वैज्ञानिक बताता रहा है. इस बीच कनाडा और मोरक्को भी उन देशों की लंबी सूची में शामिल हो गए हैं जो पहले से ही चीन के यात्रियों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही एंट्री दे रहे हैं.

कनाडा, मोरक्को ने यात्रा प्रतिबंध लगाए
चीनी अधिकारियों ने घोषणा की है कि वे 8 जनवरी से चीन में प्रवेश करने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य आयसोलेशन को समाप्त कर देंगे और चीनी लोगों को विदेश यात्रा करने की अनुमति देंगे. जवाब में, भारत, फ्रांस, इटली, साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान सहित कई देशों ने घोषणा की है कि उन्हें चीन से आने वाले यात्रियों की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट जरूर चाहिए होगी. कनाडा ने भी चीन से आने वाले लोगों के लिए निगेटिव कोविड टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है. कनाडा सरकार ने कहा है कि ये अस्थायी उपाय 30 दिनों के लिए लागू रहेगा और अधिक डेटा उपलब्ध होने पर इसका पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...