3.6 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयधरती पर अब नहीं होगा महाव‍िनाश, आज ऐस्‍टरॉइड से टक्‍कर लेगा नासा

धरती पर अब नहीं होगा महाव‍िनाश, आज ऐस्‍टरॉइड से टक्‍कर लेगा नासा

Published on

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा धरती को डायनासोर के खात्‍मे जैसे महाव‍िनाश से बचाने के लिए आज अंतरिक्ष में बहुत बड़ा प्रयोग करने जा रही है। नासा पृथ्‍वी को ऐस्‍टरॉइड के खतरे से बचाने के अभ्‍यास के तहत आज अपने डार्ट मिशन को अंजाम देगी। इसके तहत नासा का डबल ऐस्‍टरॉइड रीडायरेक्‍शन टेस्‍ट (DART) स्‍पेसक्राफ्ट आज (भारतीय समयानुसार मंगलवार अल सुबह 4.45 बजे) आसमानी चट्टान डिमोरफोस से टकराएगा। इस दौरान नासा के स्‍पेसक्राफ्ट की स्‍पीड 6.6 किमी प्रति सेकंड होगी। नासा के मुताबिक 33 करोड़ डॉलर से बना यह स्‍पेसक्राफ्ट हिंद महासागर के 11 किमी या 1 करोड़ 10 लाख किमी ऊपर अंतरिक्ष में ऐस्‍टरॉइड डिमोरफोस से टकराएगा। डिमोरफोस ऐस्‍टरॉइड 780 मीटर चौड़े डिडयमोस ऐस्‍टरॉइड के चक्‍कर लगा रहा है। आइए जानते हैं इस मिशन के बारे में सबकुछ….

​खुद को खत्‍म करके धरती को बचाने का रास्‍ता बताएगा डार्ट
वैज्ञानिकों के मुताबिक अंतिम चरण में डार्ट खुद ही अपने लक्ष्‍य यानि डिमोरफोस की पहचान करेगा। इस टक्‍कर में आधा टन वजनी डार्ट स्‍पेसक्राफ्ट पूरी तरह से तबाह हो जाएगा। उन्‍होंने बताया कि अंतरिक्ष में चक्‍कर काट रही यह चट्टान डिमोरफोस 160 मीटर चौड़ी है। यह चट्टान अभी मानवता के लिए कोई खतरा नहीं है लेकिन इस टक्‍कर के जरिए नासा पहली बार यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि क्‍या धरती के लिए खतरा बनने वाली किसी आसमानी चट्टान के रास्‍ते को इस तरह की टक्‍कर के जरिए बदला जा सकता है या नहीं। माना जाता है कि करोड़ों साल पहले धरती से व‍िशाल ऐस्‍टरॉइड के टकराने के बाद महाकाय डायनासोर खत्‍म हो गए थे। नासा इसी तरह के महाव‍िनाश से इंसानों को बचाने के लिए यह प्रयोग करने जा रही है। पूरे अंतरिक्ष में 26,000 ऐस्‍टरॉइड फिलहाल धरती के परिक्रमापथ के नजदीक आते रहते हैं। इसी वजह से नासा को यह डर है कि कहीं वे धरती से टकरा न जाएं।

​ऐस्‍टरॉइड को तबाह करना होगा सही या कोई और रास्‍ता?
खगोलव‍िद और नासा के डार्ट मिशन से जुड़े प्रफेसर एलन कहते हैं, ‘यह बहुत ही जटिल ब्रह्माण्डीय खेल है। हम डार्ट स्‍पेसक्राफ्ट के जरिए अत्‍यधिक ऊर्जा का इस्‍तेमाल कर रहे हैं ताकि ऐस्‍टरॉइड को हिलाया जा सके।’ दरअसल, धरती और आकाश में चक्‍कर काट रहे टेलिस्‍कोप की मदद से लगातार पूरे अंतरिक्ष को खंगालने का काम किया जा रहा है। वैज्ञानिक यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्‍या किसी ऐस्‍टरॉइड के धरती से टकराने का खतरा है या नहीं। शोधकर्ता कट्रिओना मैकडोनाल्‍ड कहते हैं कि अगर हम अंतर‍िक्ष में पहले ही दूर तक देखने में कामयाब रहते हैं तो वैज्ञानिक यह पता लगा सकते हैं कि क्‍या कोई चट्टान धरती के लिए बड़ा खतरा हो सकती है या नहीं। मैकडोनाल्‍ड ने कहा क‍ि किसी ऐस्‍टरॉइड को उड़ा देने से अच्‍छा होगा कि उसका रास्‍ता बदल दिया जाए।

​धरती के टेलिस्‍कोप इस टक्‍कर पर रखेंगे नजर
खगोलविद धरती पर मौजूद टेलिस्‍कोप का इस्‍तेमाल इस जोरदार टक्‍कर पर नजर रखने के लिए करेंगे। इन टेलिस्‍कोप की मदद से ऐस्‍टरॉइड पर टक्‍कर के पहले और बाद के हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जाएगी। इसमें खासतौर पर केन्‍या में हाल ही में बनाए गए तुरकाना बेसिन इंस्‍टीट्यूट का इस्‍तेमाल किया जाएगा। इसकी मदद से टक्‍कर के दृश्‍य और उसके बाद पैदा हुए धूल के बादलों को कैमरे में कैद करने की कोशिश होगी। इस टक्‍कर से वैज्ञानिकों को न केवल धरती को बचाने का तरीका बल्कि उस ऐस्‍टरॉइड के बारे में बहुत सी जानकारी मिलेगी। यह डिमोरफोस स्‍टेरॉइड अपने से एक अन्‍य विशाल ऐस्‍टरॉइड डिडयमोस के चक्‍कर लगा रहा है। इसमें उसे 12 घंटे का समय लगता है। माना जा रहा है कि टक्‍कर के बाद डिमोरफोस को डिडयमोस के चक्‍कर लगाने में थोड़ा ज्‍यादा समय लग सकता है। ऐसा अभी छठवीं बार होने जा रहा है जब हम इतना नजदीक से किसी ऐस्‍टरॉइड को देख पाएंगे। डिडयमोस ऐस्‍टरॉइड 780 मीटर चौड़ा है।

​ऐस्‍टरॉइड की टक्‍कर में खत्‍म हो गए थे डायनासोर
खगोलविद अंतरिक्ष में 30 हजार ऐस्‍टरॉइड की निगरानी करते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक आज से करीब 6.6 करोड़ साल पहले 11 किमी चौडे़ ऐस्‍टरॉइड की टक्‍कर से धरती से विशालकाय डायनासोर तबाह हो गए थे। यह टक्‍कर मैक्सिको के पास हुई थी। यही वजह है कि वैज्ञानिक अब आने वाले सैकड़ों सालों में ऐसी कोई टक्‍कर न हो, इसकी तैयारी अभी से कर रहे हैं। हालांकि एक बड़ा संकट छोटे छोटे ऐस्‍टरॉइड हैं जिनकों को ट्रैक नहीं किया जा सकता है लेकिन अगर वे धरती से टकराते हैं तो इससे भारी नुकसान हो सकता है। साल 2013 में रूस के चेलयाबिन्‍स्‍क में एक 20 मीटर ऐस्‍टरॉइड गिरा था जिससे पूरा इलाका हिल गया था और 1600 लोग घायल हो गए थे। इनमें से ज्‍यादातर लोग शीशे टूटने या घर की छत के ढहने की वजह से घायल हुए थे।

 

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...