10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबिजली के खंभे से बांध, गले में तख्ती लटकाकर लिखा- मैं चोर...

बिजली के खंभे से बांध, गले में तख्ती लटकाकर लिखा- मैं चोर हूं… लेबनान में मिल रही ऐसी सजा

Published on

बेरुत,

लेबनान में इजरायली सेना का सैन्य अभियान जारी है. जमीन से लेकर आसमान तक इजरायली डिफेंस फोर्सेस के जवान हमले कर रहे हैं. मिसाइल, रॉकेट और ड्रोन से हमलों में सैकड़ों इमारतें तबाह हो चुकी हैं. यही वजह है कि बेरुत शहर से बड़ी संख्या लोगों का विस्थापन हुआ है. ऐसे में लोगों के घर खाली पड़े हैं. यहां के चोर इस बात का फायदा उठाकर लोगों के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस ने इन चोरों को सबक सिखाने के लिए एक अनोखा काम शुरू किया है.

इसके तहत पुलिस चोरों को पकड़कर बिजली के पोल से उनके हाथ-पैर बांध दे रही है. पहले सार्वजनिक उनकी पिटाई की जा रही है. उसके बाद उनके गले में ‘मैं चोर हूं’ लिखी हुई तख्ती लटका दी जा रही है. इस तरह लेबनानी पुलिस चोरी की वारदात को रोकने का प्रयास कर रही है. वैसे यहां के शहरों में चोरों के कई गिरोह सक्रिय हैं. ये लोग आए दिन लोगों को अपना शिकार बनाते हैं. खासकर खाली पड़े घर इनके निशाने पर होते हैं. जंग के माहौल में इन चोरों की चांदी हो गई है.

उधर, हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायली हमले तेज होते जा रहे हैं. बीती रात एक बार फिर इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरुत में एक के बाद एक तीन जोरदार विस्फोट किए. इसके बाद बेरुत के दक्षिणी उपनगरों में देर रात विस्फोट की तेज आवाज के साथ साथ आग की भयानक लपटें दिखाई दी. इन हमलों में इजरायली सेना हिज्बुल्लाह के सारे ठिकाने को एक-एक कर निशाना बना रही है. इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह के अंडरग्राउंड कमांड सेंटर को उड़ाने का दावा किया है.

इस हममें 6 सीनियर कमांडर समेत 50 लड़ाके मारे गए है. इसके साथ ही इजरायली सीमा में आईडीएफ ने हिज्बुल्लाह के एक विस्फोटकों से भरे टनल को भी तबाह कर दिया. लेबनान में इस बड़े हमले के बाद इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो जारी कर लेबनान के लोगों से अपने बच्चों के भविष्य के लिए अपने देश से हिज्बुल्लाह को खत्म करने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि लेबनान के लोग अपने देश को हिज्बुल्लाह से मुक्त करें, ताकि युद्ध समाप्त हो सके.

लेबनान पर हो रहे इन हमलों के बाद हिज्बुल्लाह कमजोर पड़ता दिख रहा है. खुद उसके कार्यवाहक प्रमुख नईम कासेम ने युद्धविराम की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा है कि एक बार सीज़फायर हो जाए फिर बाकी चीज़ों पर चर्चा करेंगे. हालांकि कासेम ने साफ कर दिया है कि सीजफायर से पहले किसी भी मुद्दे पर बात नहीं होगी. इस बीच लेबनान और गाजा पर हो रहे हमलों से नाराज लोग आए दिन इजरायल के आम लोगों पर हमला कर रहे हैं. ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं.

बुधवार को इजरायल के हदेरा शहर में चाकूबाजी की बड़ी घटना हुई. इसमें 6 लोग घायल हो गए, जिसमें दो लोगों की स्थिति गंभीर है. अच्छी बात ये रही कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने समय रहते हमलावर को मार गिराया. लेबनान पर बीते दो हफ्तों के अंदर हुए इजरायली हमलों में 2100 लोगों की जान जा चुकी है. करीब 12 लाख लोगों को अपने घरों को छोड़ना पड़ा है. विस्थापित हो रहे लोग बेरुत से दूर लेबनान के दूसरों हिस्सों में जाकर शरण ले रहे हैं.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...