6.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकब्रिस्तान की खुदाई में निकला खजाना, प्राचीन कब्रों के भीतर मिले सोने...

कब्रिस्तान की खुदाई में निकला खजाना, प्राचीन कब्रों के भीतर मिले सोने और चांदी के जेवरात

Published on

लीमा

दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू में पुरातत्वविदों ने एक कब्रिस्तान की खुदाई के दौरान एक 1300 साल पुराने मकबरे की खोज की है। पुरातत्वविद उत्तरी लीमा में खुदाई कर रहे थे जब उन्हें वारी साम्राज्य का एक प्राचीन मकबरा मिला। इस मकबरे में एक प्राचीन कुलीन शख्स के अवशेष पाए गए हैं, जिसे ‘Lord of Huarmey’ कहा जाता था। मकबरे में छह अन्य लोगों के अवशेष भी मौजूद हैं जिनमें से कुछ को पहले कहीं और दफन किया गया था। अवशेषों में चार वयस्क, संभवतः दो नर और दो, और तीन किशोर शामिल हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ वारसॉ के पुरातत्व विभाग ने इस खोज की जानकारी दी है।

लाइव साइंस की खबर के अनुसार मकबरे में सभी अवशेष सोने और चांदी के जेवरों साथ दफन पाए गए। जेवरों के अलावा कांसे के औजार, चाकू, कुल्हाड़ी, टोकरियां, बुने हुए कपड़े, टोकरी बनाने के लिए कच्चा माल और लकड़ी और चमड़े की वस्तुएं भी पाई गई हैं। पुरातत्वविदों का मानना है कि मकबरे में दफन किए गए लोग कुशल शिल्पकार थे और वारी कुलीन वर्ग के सदस्य थे। मिस्र के प्राचीन कब्रिस्तानों में पहले भी इस तरह के अवशेष पाए जा चुके हैं जिन्हें सोने और चांदी के आभूषणों के साथ दफन किया गया था।

पहली बार मिले वारी साम्राज्य के कुलीन पुरुष के अवशेष
पोलैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ वारसॉ के एक पुरातत्वविद् और प्रोजेक्ट को लीड करने वाले मिलोस गियर्ज़ ने कहा कि हम शाही कब्रिस्तान के इस हिस्से को ‘द गैलरी ऑफ एलीट क्राफ्ट्समेन’ कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार हमें पुरुष वारी कुलीन की कब्रें मिली हैं जो बेहद अच्छे शिल्पकार और कलाकार भी थे। गियर्ज़ की टीम ने, सबसे हाल में, फरवरी में लीमा के उत्तर में लगभग 250 किमी दूर स्थित अंकाश क्षेत्र में हुअर्मे टाउन के पास वारी कब्रिस्तान में एक मकबरे की खोज की थी।

2012 में खोजा गया था बड़ा मकबरा
रिपोर्ट के अनुसार, यह एक बड़े मकबरे से कुछ दूरी पर स्थित है जिसकी खोज गियर्ज़ और उनकी पत्नी ने साल 2012 में की थी। इस बड़े मकबरे में तीन कुलीन महिलाओं के अवशेष पाए गए थे जिन्हें ‘वारी क्वीन’ कहा गया था। इन रानियों को 58 अन्य लोगों के साथ दफन किया गया था। इनमें से ज्यादातर महिलाएं कुलीन वर्ग से थीं लेकिन कुछ निम्न सामाजिक वर्गों से संबंध रखती थीं और ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी बलि दी गई थी।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...