14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'हम जंग के लिए तैयार हैं', चीनी सेना ने जारी किया प्रोपेगेंडा...

‘हम जंग के लिए तैयार हैं’, चीनी सेना ने जारी किया प्रोपेगेंडा वीडियो, ताइवान को चेतावनी!

Published on

बीजिंग,

चीन की सेना ने रविवार 13 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्रोपेगेंडा वीडियो पोस्ट किया. इसमें चीनी सेना को ड्रिल करते हुए दिखाया गया है. वीडियो के साथ जारी एक बयान में चीन की सेना ने कहा, ‘हम लड़ाई के लिए तैयार’. यह वीडियो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के पूर्वी थिएटर कमांड द्वारा जारी किया गया था, जिसके पास उस क्षेत्र की जिम्मेदारी है जिसमें ताइवान भी शामिल है.

वीडियो में पीएलए के लड़ाकू जेट और युद्धपोतों को एक साथ ऑपरेट करते हुए दिखाया गया है. चीन की तरफ से यह वीडियो तब जारी किया गया है जब ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि लियाओनिंग वाहक के नेतृत्व में एक चीनी नौसेना समूह ने बाशी चैनल के पास पानी में प्रवेश किया था, जो दक्षिण चीन सागर और प्रशांत महासागर को जोड़ता है और ताइवान को फिलीपींस से अलग करता है.

ताइवान को अपना हिस्सा बताता है चीन
चीन लोकतांत्रिक रूप से शासित ताइवान को अपने क्षेत्र के रूप में देखता है और ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते को ‘अलगाववादी’ बताता है. चीनी सेना नियमित रूप से द्वीपीय देश के आसपास सैन्य अभ्यास और ड्रिल करती रहती है. चीन ने ताइवान को अपने नियंत्रण में लाने के लिए बल प्रयोग से इनकार नहीं किया है.

पिछले हफ्ते अपने राष्ट्रीय दिवस भाषण में, लाई चिंग-ते ने कहा कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना को ताइवान का प्रतिनिधित्व करने का कोई अधिकार नहीं है. हालांकि यह द्वीप जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए बीजिंग के साथ काम करने को तैयार है.

चीन की ‘एनाकोंडा रणनीति’
चीन इस समय ताइवान के खिलाफ एनाकोंडा रणनीति अपना रहा है. यह बात ताइवान के नौसैनिक कमांडर तांग हुआ ने भी कही. उन्होंने कहा कि यह एनाकोंडा स्ट्रैटेजी है. चीन हमें धीरे-धीरे डरा रहा है. अपनी सिक्योरिटी बढ़ा रहा है. मिलिट्री एक्सरसाइज कर रहा है. हुआ ने कहा कि हमारे सैनिकों और जहाजों को रोका जा रहा है. नौसैनिक ब्लॉकेड बनाए जा रहे हैं. समंदर में बाधाएं पैदा की जा रही हैं. चीन चाहता है कि हम कोई गलती करें ताकि वह हम पर उस गलती के नाम पर हमला कर सके.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...