13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअंतरिक्ष से फ्रांस पर यह क्या गिरा! रात में हो गया दिन...

अंतरिक्ष से फ्रांस पर यह क्या गिरा! रात में हो गया दिन सा नजारा, दहशत में आ गए लोग

Published on

पेरिस

रात में अगर अचानक दिन जैसी रोशनी हो जाए तो वह किसी मुसीबत का संकेत ही मानी जाती है। फ्रांस के ऊपर से सोमवार की सुबह ऐसी ही एक बड़ी मुसीबत गुजरी है। उत्तरी फ्रांस के आसमान में रात को एक एस्टेरॉयड देखने को मिला। इसके कारण रात में दिन जैसा नजारा हो गया। कई लोगों ने इस गिरते हुए उल्कापिंड का वीडियो बना लिया। इस उल्कापिंड के गिरने की संभावना पहले ही जता दी गई थी। अंतर्राष्ट्रीय उल्का संगठन के अनुसार उल्कापिंड का नाम Sar2667 (CX1) है।

अंतर्राष्ट्रीय उल्का संगठन ने इस उल्कापिंड के गिरने की पुष्टि की है। ट्विटर पर कहा गया कि, ’13 फरवरी को 2 बजकर 59 मिनट (भारतीय समय 8.29 am) पर धरती के वायुमंडल में CX1 दाखिल हुआ।’ उल्का संगठन ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, ‘चंद्रमा के करीब एक बेहद चमकदार रोशनी देखी गई। उल्कापिंड अपने संभावित समय पर ही आग का गोला बनकर गिरा है। दर्जनों लोगों ने इसे देखा है।’ इस उल्कापिंड के आने की भविष्यवाणी पहले ही कर दी गई थी। यह एक मीटर के व्यास का था, जो धरती के लिए खतरा नहीं था। लेकिन जब यह लोगों के ऊपर से गुजरा तो उनमें दहशत पैदा हो गई।

फ्रांस में गिरा लेकिन इंग्लैंड तक गई रोशनी!
यह उल्कापिंड फ्रांस के रूएन के आसमान में दिखा है। लेकिन कई रिपोर्ट्स का दावा है कि बेल्जियम, नीदरलैंड, उत्तरी फ्रांस और दक्षिणी इंग्लैंड से भी इसकी रोशनी देखी जा सकती थी। यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने इसके लिए पहले ही वार्निंग दे दी थी। पृथ्वी के वायुमंडल में आते ही यह उल्कापिंड टूट कर बिखरने लगा। देखते ही देखते ऐसा लग रहा था जैसे आसमान से कोई आग का गोला गिर रहा हो। इसे लेकर पहले ही वॉर्निंग दी गई थी, जिसके कारण कई लोग अपना कैमरा लेकर तैयार थे। लोगों ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

सातवां उल्कापिंड जो गिरने से पहले पता चला
यह उल्कापिंड खगोलविदों के लिए भी महत्वपूर्ण था। ऐसा इसलिए क्योंकि यह 7वां उल्कापिंड है, जिसके बारे में पृथ्वी पर टकराने से पहले ही पता चल गया हो। यह दिखाता है कि उल्कापिंड का पता लगाने की क्षमताओं में विकास हुआ है। पिछली बार 19 नवंबर 2022 को कनाडा के टोरंटो में उल्कापिंड के गिरने से ठीक चार घंटे पहले बता दिया गया था। डायनासोर का खात्मा पृथ्वी पर उल्कापिंड की टक्कर से हुआ था। इंसान नहीं चाहते कि ऐसा उनके साथ हो, इसलिए वह उल्कापिंड का पता लगाने और उनसे बचने के तरीकों पर शोध कर रहे हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...