14.3 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत ने उठाया हिंदुओं पर हमले का मुद्दा तो लाइन पर आए...

भारत ने उठाया हिंदुओं पर हमले का मुद्दा तो लाइन पर आए बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस, उसी दिन पहुंचे ढाकेश्वरी मंदिर

Published on

ढाका

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं के बीच देश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने शनिवार 12 अक्टूबर को ढाका स्थित ऐतिहासिक ढाकेश्वरी मंदिर का दौरा किया। इस दौरान मोहम्मद यूनुस ने हिंदू समुदाय को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। मंदिर में समारोह के दौरान मोहम्मद यूनुस ने कहा कि सरकार बांग्लादेश को इस तरह बनाना चाहती है, ‘जहां हर नागरिक के अधिकार सुनिश्चित होंगे।’

बांग्लादेश में मंदिरों पर हमले
ये दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब ढाका में एक अन्य प्रमुख दुर्गा पूजा पर हमले की खबरें आई हैं। इससे पहले आज शनिवार को भारत ने बांग्लादेश में शुक्रवार को तांतीबाजार की घटना और सतखीरा में जेशोरेश्वरी काली मंदिर में सोने के मुकुट की चोरी का हवाला देते हुए दुर्गा पूजा मंडपों पर हो रहे हमलों को लेकर गंभीर चिंता जताई थी।

भारत ने की थी हमले की निंदा
विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इन घटनाओं को ‘घृणित’ बताया और कहा कि इन घटनाओं में मंदिरों और देवताओं को अपवित्र करने का ‘व्यवस्थित पैटर्न’ दिखाई देता है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘हम बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं, खासकर इस शुभ त्योहार के समय।’

भारत के बयान के बाद मोहम्मद यूनुस ने उसी दिन ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर का दौरान किया। इसके पहले यूनुस की योजना रविवार को मंदिर जाने की थी। ढाकेश्वरी मंदिर शहर के पुराने हिस्से में स्थित है और प्रमुख शक्ति पीठों में से एक है।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...