12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायली सेना ने अपने दो अधिकारियों को क्यों किया बर्खास्त, क्या थम...

इजरायली सेना ने अपने दो अधिकारियों को क्यों किया बर्खास्त, क्या थम जाएगा अंतरराष्ट्रीय आक्रोश?

Published on

तेल अवीव

इजरायल की सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने गाजा में ड्रोन हमलों में भूमिका के लिए दो अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। सेना ने तीन अन्य अधिकारियों को इस संबंध में चेतावनी दी है। इन हमलों में खाद्य सामग्री पहुंचाने के अभियान में शामिल सात सहायता कर्मियों की मौत हो गई थी। सेना ने कहा कि इन अधिकारियों ने गोपनीय जानकारी का दुरुपयोग किया और सेना के नियमों का उल्लंघन किया था। फलस्तीनियों, सहायता समूहों और मानवाधिकार संगठनों ने कई बार इजरायली बलों पर नागरिकों पर लापरवाही से गोलीबारी करने का आरोप लगाया है और इजरायल इस आरोप से इनकार करता रहा है।

इजरायली सेना ने क्या कहा
सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने संवाददाताओं से कहा, ”यह एक त्रासदी है।” उन्होंने कहा, ”यह एक गंभीर घटना है जिसके लिए हम जिम्मेदार हैं और ऐसा नहीं होना चाहिए था और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसा दोबारा न हो।” सेना के अधिकारियों ने कहा कि इजरायली सेना के नियमों के अनुसार, लक्ष्य पर हमला करने से पहले उसकी खतरे के रूप में पहचान की जानी चाहिए।

कर्नल और मेजर हुए बर्खास्त
सेना ने कहा कि कर्नल और मेजर को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि तीन अन्य अधिकारियों को चेतावनी दी गई है। इसने कहा कि जांच के नतीजे सेना के ‘एडवोकेट जनरल’ को सौंप दिए गए हैं, जो यह तय करेंगे कि हत्याओं में शामिल अधिकारियों या किसी अन्य को सजा मिलनी चाहिए या मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय आक्रोश को शांत करने की कोशिश
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ‘वर्ल्ड सेंट्रल किचन’ के कर्मचारियों की मौत को लेकर क्या इस मामले में अब की गई कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय आक्रोश शांत होगा या नहीं। ‘वर्ल्ड सेंट्रल किचन’ एक गैर-लाभकारी और गैर-सरकारी संगठन है जो भोजन सामग्री प्रदान करता है। इस संगठन ने एक बयान में कहा, ”वह इजरायल की जांच को एक महत्वपूर्ण कदम मानता है लेकिन इसमें प्रणालीगत बदलाव की जरूरत है।” उधर, अपने नागरिकों की मौत पर कई देशों ने इजरायली राजदूतों को तलब किया है।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...