11.7 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकठपुतली से बात नहीं करेंगे… इमरान खान ने शहबाज को दिखाई 'औकात',...

कठपुतली से बात नहीं करेंगे… इमरान खान ने शहबाज को दिखाई ‘औकात’, मुनीर को दिया खास ऑफर

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि वह देश की सरकार से कोई बातचीत नहीं करेंगे। उन्होंने शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पीएमएलएन सरकार से बात करने को बेकार कहा है। इमरान ने शरीफ सरकार को कठपुतली बताते हुए सिर्फ सेना से बात और समझौता करने की बात कही है। पीटीआई नेता इमरान खान अगस्त, 2023 से पाकिस्तान की अडियाला जेल में बंद हैं। उन पर कई केस चल रहे हैं, ये मामले अप्रैल, 2022 में उनकी सरकार गिरने के बाद दर्ज हुए थे। कई केसों में उनको सजा भी हो चुकी है।

इमरान खान ने शनिवार को एक्स पर लिखा कि PML-N सरकार से बात करने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि यह सरकार फर्जी तरीके चुनाव लूटकर बनी है। शहबाज शरीफ की सरकार दिखावे की है, इसके पास कोई ताकत नहीं है। ऐसे में हम सिर्फ सेना से बात करेंगे, जिसके पास असली ताकत है। इमरान ने ये भी कहा कि वह जेल और मुश्किलों से नहीं डरते और अभी भी उनका इरादा मजबूत है।

पाकिस्तान में कानून का राज खत्म
इमरान खान ने अपनी पार्टी के नेताओं पर दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पीटीआई सदस्यों को पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इमरान ने कहा कि पीटीआई नेताओं के साथ हो रहा बर्ताव दिखाता है कि पाकिस्तान में कानून का राज नहीं जंगल राज चल रहा है। इमरान ने 9 मई, 2023 की घटना को पीटीआई को कुचलने का अभियान कहा है।

इमरान ने सरकार या सेना के साथ पर्दे के पीछे बातचीत से इनकार किया है। खान ने कहा कि किसी ने भी मुझसे किसी भी बातचीत के लिए संपर्क नहीं किया है। इस तरह का दावा करने वाली खबरें पूरी तरह से झूठी हैं। उन्होंने कहा कि ये सब मुझे बदनाम करने की कोशिश है लेकिन मैं इससे डरुंगा नहीं और अपने देश की खातिर दृढ़ बना रहूंगा।

असीम का उड़ा चुके मजाक
इमरान खान ने पाक सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाने पर उनका मजाक बनाया है। इमरान खान ने कहा है कि असीम मुनीर फील्ड मार्शल के बजाय ‘राजा’ बन जाते। असीम मुनीर को पाकिस्तान सरकार ने फील्ड मार्शल बनाया है। इमरान ने इस पर तंज करते हुए कहा है कि मुनीर ने खुद ही खुद को प्रोमोशन दे दिया है। असीम मुनीर पाकिस्तान के दूसरे सेना प्रमुख हैं, जिन्हें फील्ड मार्शल की उपाधि दी गई है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...