13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'बर्बाद कर देंगे...' बॉयफ्रेंड की शादी पर भड़कीं पूर्व प्रेमिकाएं, धरने पर...

‘बर्बाद कर देंगे…’ बॉयफ्रेंड की शादी पर भड़कीं पूर्व प्रेमिकाएं, धरने पर बैठीं!

Published on

नई दिल्ली ,

एक युवक की शादी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लड़कियों का एक ग्रुप मैरिज हॉल के बाहर धरने पर बैठ गया. लड़कियों ने युवक को अपना एक्स-बॉयफ्रेंड बताते हुए शादी रुकवाने की धमकी देनी शुरू कर दी. उनका कहना था कि युवक ने उनसे शादी का वादा किया था लेकिन ऐन मौके पर मुकर गया और अब वो दूसरी लड़की से शादी रचा रहा है. मामला चीन के युन्नान प्रांत का है.

चीनी सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में लड़कियों को मैरिज हॉल के बाहर प्रर्दशन करते हुए दिखाया गया है. लड़कियों का ग्रुप बकायदा बैनर-पोस्टर लेकर विरोध कर रहा था. इतना ही नहीं उन्होंने युवक को बर्बाद कर देने की भी धमकी दी. शादी में काफी देर तक हंगामा चलता रहा.

साउथ चाइना मार्निंग पोस्‍ट के मुताबिक, चेन (सरनेम) नाम के युवक की 6 फरवरी को शादी थी. सारी तैयारियां हो चुकी थीं. इसी बीच लड़कियों का एक ग्रुप आया और मैरिज हॉल के बाहर धरने पर बैठ गया. उनके हाथ में बैनर थे जिसमें लिखा था- हम चेन की एक्स गर्लफ्रेंड हैं, यह शादी नहीं हो सकती. लड़कियों ने कहा कि अगर यह शादी हुई तो वो सबकुछ तहस-नहस कर देंगी.प्रोटेस्‍ट देखकर काफी संख्‍या में लोग वहां जमा हो गए. दूल्हा और दुल्हन के पर‍िवार वाले भी हैरान रह गए. इसको लेकर चेन ने मीडिया को बताया कि इस घटना ने उसे बहुत शर्मिंदा किया है. पत्‍नी भी दूर हो गई. वह बात तक नहीं कर रही.

हालांकि, चेन ने यह स्‍वीकार किया है कि उसकी बहुत सारी गर्लफ्रेंड्स रही हैं. लेकिन उन सबको वह ना कह चुका था. अब वह एक नई जिंदगी शुरू करना चाहता है. बकौल चेन- शुरू में अपरिपक्व था. गलत‍ियां हुईं थीं. लड़कियों को चोट भी पहुंचाई. लेकिन वो सब मेरा पास्ट था. चेन ने अपने पिछले रिश्तों के बारे में विस्तार से नहीं बताया, लेकिन यह जरूर कहा कि उसने अपनी पूर्व-गर्लफ्रेंड्स के साथ जो किया उसके लिए उसे खेद है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...