14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'अपने सैनिकों को दक्षिणी लेबनान से निकाल लें', इजरायली PM नेतन्याहू ने...

‘अपने सैनिकों को दक्षिणी लेबनान से निकाल लें’, इजरायली PM नेतन्याहू ने UN से की अपील

Published on

तेल अवीव,

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र से दक्षिणी लेबनान से अपनी शांति सेना को वापस बुलाने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि उनकी मौजूदगी UNIFIL (लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल) और इजरायली सैनिकों दोनों के लिए खतरा पैदा कर रही है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के लिए एक मैसेज में नेतन्याहू ने कहा, ‘UNIFIL को वापस लेने से इनकार करने का मतलब उन्हें हिज्बुल्लाह के हाथों में छोड़ना, जो उनके जीवन और हमारे सैनिकों की जान को खतरे में डालता है.’ उन्होंने जोर देकर कहा, ‘यह हिज्बुल्लाह के गढ़ों और युद्ध क्षेत्रों से UN के शांति सैनिकों को हटाने का समय है.’

अब तक UN के पांच शांति सैनिक घायल
एक दिन पहले UNIFIL ने जानकारी दी थी कि दक्षिणी लेबनान में गोलियों की चपेट में आने से संयुक्त राष्ट्र का एक और शांति रक्षक घायल हो गया है, जो हाल के दिनों में घायल होने वाला संयुक्त राष्ट्र का पांचवां शांति सैनिक था. UNIFIL ने शनिवार को एक बयान में कहा कि, शांति सैनिक शुक्रवार की रात दक्षिणी शहर नाकोरा में उसके मुख्यालय के आस-पास चल रही सैन्य गतिविधि में घायल हो गया.

दक्षिणी लेबनान में जारी लड़ाई के बीच संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिक घायल हो रहे हैं. इजरायली बलों ने संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों से इलाका खाली करने की अपील की है. UNIFIL के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि सीमा क्षेत्र में रहने का फैसला ‘सर्वसम्मति’ से लिया गया है.

दो श्रीलंकाई सैनिक हुए थे घायल
इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि उसके सैनिक उस घटना के लिए जिम्मेदार थे, जिसमें नकौरा में दो श्रीलंकाई सैनिक घायल हो गए थे. आईडीएफ ने कहा कि बेस के पास तैनात सैनिकों ने खतरे की पहचान करने के बाद गोलीबारी की और इस घटना की ‘उच्चतम स्तर पर’ जांच की जाएगी.

भारत समेत कई देशों ने की निंदा
श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह हमले की ‘कड़ी निंदा’ करता है. इससे पहले गुरुवार को इजरायली टैंकों की ओर से की गई गोलाबारी में दो इंडोनेशियाई शांति सैनिक घायल हो गए थे. भारत समेत फ्रांस, इटली और स्पेन के नेताओं ने इजरायल के हमलों की निंदा की है और कहा है कि ये अनुचित हैं और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...