7.2 C
London
Monday, March 9, 2026
Homeजनसम्पर्क“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ - रंजन कुमार

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

Published on

बीएचईएल में ‘संडेज ऑन साइकिल’ रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण (युवा मामले एवं खेल मंत्रालय) द्वारा चलाए जा रहे ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के अंतर्गत, आज दिल्ली एवं गुवाहाटी में मुख्य कार्यक्रम के साथ-साथ, बीएचईएल हरिद्वार में भी ‘संडेज ऑन साइकिल’ नामक रैली का आयोजन किया गया । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया, जिसमें बड़ी संख्या में साइकिल चालकों ने भाग लिया । बीएचईएल स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रारम्भ होकर यह रैली उपनगरी के विभिन्न मार्गों से होती हुई, वापस स्पोर्ट्स स्टेडियम पर आकर समाप्त हुई ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि यह अभियान न केवल स्वास्थ्य के लिए, बल्कि प्रदूषण को कम करने और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य साइकिलिंग को, व्यायाम के एक बेहतर विकल्प के रूप में प्रोत्साहित करना है । कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम के संदेश ‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज’ की शपथ भी ली ।

उल्लेखनीय है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा, वर्ष 2019 में शुरू किए गए “फिट इंडिया मूवमेंट” का मकसद, फिटनेस को जीवन का एक जरूरी हिस्सा बनाना है । इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए, खेलो इंडिया स्कीम की फिट इंडिया पहल के अंतर्गत, 17 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली में फिट इंडिया साइकिलिंग ड्राइव शुरू की गई थी ।

आज ‘संडेज ऑन साइकिल’ एक राष्ट्रव्यापी अभियान बन चुका है, जो हर रविवार को साइकिल चलाने, फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देता है । इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा उपनगरीवासी आदि उपस्थित रहे ।

Read Also :- चालक परिचालक सेवा संघ की बैठकें आयोजित

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...