7.7 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeजनसम्पर्कराजधानी में बदमाशों ने पुराने केस में समझौता न करने पर युवक...

राजधानी में बदमाशों ने पुराने केस में समझौता न करने पर युवक का कान काटा, गर्दन पर भी किए वार

Published on

भोपाल

राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नूर महल रोड पर गुरुवार रात बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना बर्बर था कि बदमाशों ने युवक का दाहिना कान काट दिया और उसकी गर्दन व सिर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह पिछले 12 घंटों से बेहोश है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। रंजिश: “तुझे ऐसा मारेंगे कि नजीर बन जाएगा” पुलिस के मुताबिक, ऐशबाग निवासी अल्ताफ राजा (ऑटो डीलर) गुरुवार रात करीब 10 बजे चौक बाजार से अपने घर लौट रहा था। तभी नूर महल रोड पर आरोपी अमन नेपाली और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने चिल्लाते हुए कहा कि “तुझे ऐसा मारेंगे कि तू दुनिया के लिए नजीर (मिसाल) बन जाएगा।” इसके बाद उन्होंने धारदार हथियारों से अल्ताफ पर हमला शुरू कर दिया। समझौते के लिए बना रहे थे दबाव जांच में सामने आया है कि आरोपी अमन नेपाली और अल्ताफ के बीच पुरानी रंजिश चल रही है।

अमन एक पुराने ‘हत्या के प्रयास’ के मामले में अल्ताफ पर राजीनामा (समझौता) करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। अल्ताफ द्वारा समझौते से इनकार करने पर बदमाशों ने उसे जान से मारने की साजिश रची और इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। 12 घंटे से बेहोश है पीड़ित कोतवाली टीआई काशीराम कुशवाह ने बताया कि अल्ताफ के शरीर से काफी खून बह चुका है। गर्दन और सिर के गहरे घावों के कारण वह फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं है और डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश तेज वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस की अलग-अलग टीमें अमन नेपाली और उसके साथियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Read Also :- भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this