15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक में पिछले साल 65000 'फर्जी मरीजों' की जांच...

दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक में पिछले साल 65000 ‘फर्जी मरीजों’ की जांच की गई: एसीबी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वर्ष 2023 के 11 महीनों में निजी प्रयोगशालाओं के जरिये ‘मोहल्ला क्लीनिक’ में 65,000 फर्जी रोगियों की चिकित्सकीय जांच की गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फरवरी-दिसंबर, 2023 के दौरान दो निजी प्रयोगशालाओं ने लगभग 22 लाख परीक्षण किए, जिनमें से 65,000 फर्जी पाए गए। अधिकारियों ने कहा कि प्रयोगशालाओं को उनके ओर से किए गए परीक्षणों के लिए सरकार ने 4.63 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

वहीं, आम आदमी पार्टी सरकार के सूत्रों ने कहा, ‘दिल्ली सरकार मोहल्ला क्लीनिक या किसी अन्य विभाग के कामकाज में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं करेगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’ पिछले महीने, दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने मोहल्ला क्लीनिक में किए गए प्रयोगशाला परीक्षणों में कथित अनियमितता के मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। गृह मंत्रालय ने इस मामले में सीबीआई को जांच करने का निर्देश दिया है।

एसीबी के एक अधिकारी ने दावा किया कि निजी प्रयोगशालाओं ने कथित तौर पर उन ‘फर्जी मरीजों’ की जांच की जो कभी किसी मोहल्ला क्लिनिक में नहीं गए थे। उन्होंने कहा कि यह भी सामने आया कि दो निजी प्रयोगशालाओं द्वारा प्रयोगशाला प्रबंधन सूचना प्रणाली (एलआईएमएस) के संचालन में हेर-फेर किया गया, जिसमें रोगियों के नाम और मोबाइल नंबर शामिल होते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि रिपोर्ट में पाया गया है कि दो निजी वेंडर के पास डेटा और सिस्टम सॉफ्टवेयर को लेकर पूर्ण नियंत्रण है और इसलिए डेटा में हेरफेर की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। मोहल्ला क्लीनिक में विभिन्न जांच की लागत 100 रुपये से 300 रुपये तक है। उन्होंने कहा कि एसीबी ने दोनों निजी प्रयोगशालाओं में मरीजों के मोबाइल नंबरों के यादृच्छिक (रैंडम) टेलीफोन-सत्यापन के माध्यम से पाया कि बड़ी संख्या में जांच का संबंध अमान्य मोबाइल नंबरों या उन मोबाइल नंबर से था, जो मरीजों से जुड़े नहीं थे।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...