18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयअडवाइजरी बोर्ड के कन्फर्मेशन के बाद 12 महीने तक ऐहतियातन हिरासत हो...

अडवाइजरी बोर्ड के कन्फर्मेशन के बाद 12 महीने तक ऐहतियातन हिरासत हो सकता है: सुप्रीम कोर्ट

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने व्यवस्था दी है कि संवैधानिक स्कीम कहता है कि अगर अडवाइजरी बोर्ड कन्फर्म करता है तो किसी भी शख्स को ऐहतियातन हिरासत में तीन महीने से ज्यादा रखा जा सकता है। तीन महीने से ज्यादा न रखने का प्रावधान तब लागू नहीं होगा जब अडवाइजरी बोर्ड इसके लिए कन्फर्म करेगा। अडवाइजरी बोर्ड के कन्फर्मेशन के बाद किसी शख्स को 12 महीने तक ऐहतियातन हिरासत में रखा जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर अडवाइजरी बोर्ड ने प्रिवेंटिव डिटेंशन (एहतियातन हिरासत) में रखने के लिए अपना कन्फर्मेशन दे दिया है तो फिर राज्य सरकार को हर तीन महीने में अपने आदेश को रिव्यू करने की जरूरत नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अनुच्छेद-22 (4) गिरफ्तारी से प्रोटेक्शन देता है और कुछ केसों में हिरासत में लेने की बात करता है। अनुच्छेद-22 (4) में ऐहतियातन तीन महीने हिरासत में रखने का प्रावधान है। लेकिन अडवाइजरी बोर्ड की रिपोर्ट के बाद समय का कोई प्रतिबंध नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली बेंच ने अपने 75 पेज के ऑर्डर में कहा है कि अगर अडवाइजरी बोर्ड के कन्फर्मेशन वाले ऑर्डर में हिरासत की अवधि तय है तो उस अवधि तक हिरासत होगी और अगर कोई समय नहीं लिखा हुआ है तो यह अधिकतम 12 महीने हो सकता है। राज्य सरकार को कन्फर्मेशन वाले आदेश आने के बाद हर तीन महीने में अपने ऑर्डर को रिव्यू करने की जरूरत नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट में पी. नोकाराजू नाम के एक शख्स के हिरासत का मामला आया था। उसी मामले में सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने ये आदेश दिया। याची को 25 अगस्त 2022 को आंध्र प्रदेश प्रिवेंशन ऑफ डेंजरस एक्टिविटी, ड्रग ऑफेंडर, इमोरल ट्रैफिक ऑफेंडर्स एंड लैंड ग्रेबर ऐक्ट के तहत हिरासत में लिया गया था। काकीनाडा जिले के डीएम ने हिरासत का आदेश दिया था ।इसके खिलाफ अर्जी आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी। शीर्ष अदालत ने अर्जी खारिज करते हुए कहा कि एक बार अगर अडवाइजरी बोर्ड ने हिरासत को कन्फर्म कर दिया है तो फिर ऐसे शख्स को 12 महीने तक प्रिवेंटिव हिरासत में रखा जा सकता है

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को कुचला: बहू को छोड़कर लौट रहे अधेड़ की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार

भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का...

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान: पिता का आरोप, दहेज के लिए दामाद करता था प्रताड़ित

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के बाजपेयी नगर में एक 24 वर्षीय महिला...

अतिथि शिक्षक भर्ती 2 मई से: नया पंजीयन और प्रोफाइल अपडेट अनिवार्य, पोर्टल 3.0 से होगी प्रक्रिया

भोपाल। मप्र के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...