18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव से पहले फिर निकला बोफोर्स का जिन्न! सुप्रीम कोर्ट में...

लोकसभा चुनाव से पहले फिर निकला बोफोर्स का जिन्न! सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई को लगाई गई अर्जी

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव से पहले बोफोर्स तोप खरीद में कथित रिश्वतखोरी का जिन्न फिर बोतल से निकला है. वकील और याचिकाकर्ता अजय अग्रवाल ने आम चुनाव के ऐलान से ऐन पहले सुप्रीम कोर्ट में वर्षों से लंबित बोफोर्स तोप सौदे में दलाली की जांच के मामले पर शीघ्र सुनवाई की अर्जी लगाई है. बोफोर्स केस की जांच में ₹250 करोड़ खर्च हुए या 5.5 करोड़ रुपए? इसकी जांच की गुहार वर्षों से लंबित है.

सुप्रीम कोर्ट में वकील और याचिकाकर्ता अजय अग्रवाल ने अपनी मूल याचिका के जरिए 2005 में दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है, जिसमें बोफोर्स तोपों के सौदे में 64 करोड़ रुपए की कथित दलाली खाने और खिलाने के आरोपी हिंदुजा भाइयों सहित सभी आरोपियो पर लगे इल्जाम खारिज कर दिए गए थे. अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया था.

याचिकाकर्ता वकील अजय अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि बड़ा सवाल ये है कि अदालत को ये खर्च के तथ्य किसने मुहैया कराए? जबकि मार्च 2011 में आरटीआई के जवाब में ये बताया गया कि पूरी जांच में पांच करोड़ 41 लाख रुपए खर्च हुए थे. तो सीबीआई ने इतने सालों तक फैसले में इस तथ्यात्मक त्रुटि को सुधारने की अर्जी क्यों नहीं लगाई?

सर्वोच्च न्यायालय ने 2 नवंबर 2018 को हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका भी यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि जांच एजेंसी अग्रवाल की ही याचिका पर सुनवाई के दौरान अपनी दलीलें रखे, क्योंकि अग्रवाल ने पहले एसएलपी लगाई है.

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को कुचला: बहू को छोड़कर लौट रहे अधेड़ की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार

भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का...

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान: पिता का आरोप, दहेज के लिए दामाद करता था प्रताड़ित

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के बाजपेयी नगर में एक 24 वर्षीय महिला...

अतिथि शिक्षक भर्ती 2 मई से: नया पंजीयन और प्रोफाइल अपडेट अनिवार्य, पोर्टल 3.0 से होगी प्रक्रिया

भोपाल। मप्र के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...