9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में कोरोना की रफ्तार हुई और तेज, 24 घंटे में 2419...

दिल्ली में कोरोना की रफ्तार हुई और तेज, 24 घंटे में 2419 मामले, 13% पहुंची संक्रमण दर

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार डराने लगी है. पिछले 24 घंटे में 2419 नए मामले सामने आ गए हैं. गुरुवार को भी दिल्ली में कोरोना के 2000 से ज्यादा केस सामने आए थे, लेकिन आज मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला है. पिछले 24 घंटे में दो लोगों की मौत भी हो गई है. इस समय राजधानी में संक्रमण दर भी 13 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है.

दिल्ली में कोरोना रफ्तार तेज
अब दिल्ली में मामले तो बढ़ रहे हैं, लेकिन टेस्टिंग की रफ्तार उतनी तेज नहीं चल रही है. ये दिल्ली कोरोना रिपोर्ट का वो पहलू है जो एक्सपर्ट्स को भी चिंता में डाल रहा है. पहले जब भी राजधानी में मामले तेजी से बढ़ने लगते थे तो टेस्टिंग की संख्या भी 30 हजार के करीब पहुंच जाती थी. लेकिन वर्तमान में दिल्ली में ये आंकड़ा 15 से 20 हजार के बीच में झूल रहा है. शुक्रवार को दिल्ली में कुल 18,685 टेस्ट किए गए हैं, यहां भी RTPCR का आंकड़ा 13287 रहा.

कम टेस्टिंग चिंता का विषय
यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि दिल्ली में इस समय कम टेस्टिंग के बावजूद भी संक्रमण दर ज्यादा चल रही है. सरल भाषा में कहें तो हर 100 टेस्ट में 13 लोग कोविड पॉजिटिव निकल रहे हैं. ये अपने आप में एक बड़ा आंकड़ा है. वैसे राहत की बात ये है कि दिल्ली में गंभीर मरीजों की संख्या काफी कम है. मामले तो ज्यादा दिख रहे हैं, लेकिन उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं है. ये ट्रेंड पिछले कई दिनों से समान चल रहा है. वैसे दिल्ली के साथ ही NCR में कोरोना पैर पसार रहा है. दिल्ली से सटे गुरुग्राम में कोविड के एक्टिव केस 1 हजार से ज्यादा हो गए हैं. उत्तर प्रदेश में भी मामलों का आंकड़ा हजार के करीब पहुंच चुका है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...