7.5 C
London
Sunday, February 8, 2026
Homeराष्ट्रीयगलती सुधार लीजिए... इतिहासकारों ने कहा- जामा मस्जिद नहीं है देश की...

गलती सुधार लीजिए… इतिहासकारों ने कहा- जामा मस्जिद नहीं है देश की सबसे बड़ी मस्जिद

Published on

नई दिल्ली

देश की सबसे बड़ी मस्जिद कौन सी है। जामा मस्जिद या कोई और। दिल्ली में लगे होर्डिंग और दिल्ली पर्यटन विभाग की वेबसाइट के दावों के विपरीत कई इतिहासकारों का कहना है कि राजधानी स्थित भव्य जामा मस्जिद देश की सबसे बड़ी मस्जिद नहीं है। इतिहासकारों ने कहा कि भोपाल में स्थित ताज-उल-मस्जिद देश की सबसे बड़ी मस्जिद है।

दिल्ली की मशहूर जामा मस्जिद को मुगल सम्राट शाहजहां ने 1656 में बनवाया था। ताज-उल-मस्जिद का निर्माण 1868-1901 के बीच भोपाल की तीसरी महिला शासक शाहजहां बेगम द्वारा कराया गया था। ताज-उल-मस्जिद का मतलब मस्जिदों का ताज होता है। संगमरमर के गुंबद वाली जामा मस्जिद को होर्डिंग पर भारत की सबसे बड़ी मस्जिद के रूप में वर्णित किया गया है, जो शहर भर में नजर आ रही। बड़े-बड़े होर्डिंग के अलावा, जामा मस्जिद के देश की सबसे बड़ी मस्जिद होने का दावा दिल्ली पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर भी मिलता है।

वेबसाइट पर मस्जिद को लेकर लिखा गया है, पुरानी दिल्ली की यह भव्य मस्जिद भारत में सबसे बड़ी है…। दिल्ली के इतिहासकार सोहेल हाशमी ने हाल ही में इस दावे में सुधार के लिए फेसबुक का सहारा लिया। उन्होंने अपने फेसबुक पर लिखा, दिल्ली सरकार, जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद नहीं है। भोपाल में स्थित ताज-उल-मस्जिद इससे 33 प्रतिशत बड़ी है।

हाशमी ने कहा वास्तुकला से समृद्ध जामा मस्जिद अपने आकार के कारण नहीं बल्कि मुगल वास्तुकला की इसकी शैली के चलते अहम है, जिसने बहुत से लोगों को जामा मस्जिद के मूल डिजाइन का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया है। ताज-उल-मस्जिद के अलावा औरंगजेब द्वारा बनवाई गई बादशाही मस्जिद (लाहौर में) का डिजाइन भी इस पर आधारित है। ताज-उल-मस्जिद के दारुल उलूम के प्रोफेसर हसन खान भी हाशमी से सहमत हैं।

Latest articles

निशातपुरा में कैटरिंग कारोबारी से लूट

भोपाल राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ देर रात...

महाशिवरात्रि महोत्सव 2026: शिवलोक फेस-2 में निकलेगी भव्य शिव बारात, होगा धार्मिक आयोजन

भोपाल महाकाल भक्त मंडल धार्मिक सामाजिक सेवा समिति, शिवलोक फेस-2 द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव वर्ष 2026...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आत्मीय स्वागत

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय जल...

16 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ मानकर कार्य करने के निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'जनगणना-2027' के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण...

More like this

बजट में रक्षा पर ज़ोर, आम आदमी को नहीं मिली बड़ी राहत; चांदी की कीमतों में भारी उतार–चढ़ाव

नई दिल्ली।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट पेश किया। करीब 85...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में पीएमश्री विद्यालय बन रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रतीक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में पीएमश्री विद्यालय बन रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रतीक...