10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराष्ट्रीयबुर्का पहनकर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा गैंगस्टर, दिल्ली पुलिस ने ऐसे...

बुर्का पहनकर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा गैंगस्टर, दिल्ली पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में एक व्यवसायी के घर के बाहर गोलीबारी करने और रंगदारी मांगने के मामले में वांछित एक गैंगस्टर ने बुर्का पहनकर अदालत में सरेंडर किया है. गैंगस्टर को डर है कि दिल्ली पुलिस उसे एनकाउंटर में मार डालेगी. बुलंदशहर के मूल निवासी 25 वर्षीय सोहेल खान पर बंबीहा-कौशल चौधरी गिरोह से जुड़े होने का संदेह है. वो 26 अक्टूबर को रानी बाग में एक व्यवसायी के घर के बाहर गोलीबारी की घटना में शामिल था.

इस दौरान अपराधियों ने व्यापारी के घर के बाहर 15 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगते हुए एक नोट फेंका था. इस नोट पर बंबीहा गिरोह से जुड़े बदमाशों के नाम लिखे हुए थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस वारदात के बाद गैंगस्टर सोहेल खान फरार हो गया था. पुलिस की कई टीमों की उसकी तलाश में थी. इसी बीच उसने बुधवार को पटियाला हाउस अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण के लिए एक आवेदन दायर दिया था.

गैंगस्टर सोहेल खान ने अपने आवेदन में कहा कि वो गोलीबारी की घटना में शामिल नहीं था. उसे डर है कि पुलिस उसे मुठभेड़ में मार सकती है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “बुधवार को वो गिरफ्तारी से बचने के लिए बुर्का पहनकर कोर्ट में घुसा था. उसे वकीलों की टोली ने भी घेर रखा था. उसने कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया. इसके बाद उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कोर्ट से गिरफ्तार कर लिया.

कोर्ट ने उसे आगे की पूछताछ के लिए सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. दो आरोपी कारोबारी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए. दोनों शूटर हेलमेट पहने हुए थे. पुलिस इस घटना के एक हफ्ते के अंदर बुलंदशहर के दो आरोपियों बिलाल अंसारी (22) और शुहेब (21) को पकड़ने में कामयाब रही थी. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम की गोली लगने से उनमें से एक घायल भी हो गया था.

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गैंगस्टर सोहेल खान के खिलाफ दिल्ली और एनसीआर में लूट और झपटमारी के आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं. तिहाड़ जेल में बंद दो अपराधियों बिलाल और शुहेब को सोहेल के सामने पूछताछ के लिए लाएगी. इन तीनों को एक साथ एक जगह बैठाकर इस घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी. लॉरेंस बिश्नोई गैंग भी इसी तरह की वारदात कर रहा है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...