18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीय'कार्यपालिका अपना काम नहीं कर रही तो न्यायपालिका…', उपराष्ट्रपति के बयान पर...

‘कार्यपालिका अपना काम नहीं कर रही तो न्यायपालिका…’, उपराष्ट्रपति के बयान पर कपिल सिब्बल का तीखा पलटवार

Published on

नई दिल्ली,

सीनियर एडवोकेट और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा हालिया सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि अगर कार्यपालिका अपना काम नहीं कर रही है, तो न्यायपालिका को हस्तक्षेप करने का पूरा अधिकार है.

कपिल सिब्बल ने कहा कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता लोकतंत्र की बुनियाद है, और ऐसे में उस पर इस तरह के राजनीतिक हमले बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं. उन्होंने उपराष्ट्रपति के बयानों को ‘राजनीतिक’ करार देते हुए कहा कि उन्होंने आज तक किसी राज्यसभा सभापति को ऐसे बयान देते नहीं देखा.

कपिल सिब्बल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राष्ट्रपति केवल ‘नाममात्र की प्रमुख’ हैं. वे कैबिनेट की सलाह और स्वीकृति पर कार्य करते हैं. उनके पास कोई व्यक्तिगत निर्णय लेने की शक्ति नहीं होती.

धनखड़ ने क्या कहा?
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सुप्रीम कोर्ट के इस निर्देश पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि न्यायपालिका ‘सुपर संसद’ नहीं बन सकती और अनुच्छेद 142 को उन्होंने एक ‘न्यूक्लियर मिसाइल’ करार दिया था.

क्या बोले कपिल सिब्बल?
इसके जवाब में कपिल सिब्बल ने कहा कि अगर कार्यपालिका अपना काम नहीं कर रही है, तो न्यायपालिका को हस्तक्षेप करना चाहिए. ऐसा करना उनका अधिकार है. सिब्बल ने कहा कि मैं जगदीप धनखड़ के बयान को देखकर दुखी और हैरान हूं. अगर आज के समय में पूरे देश में किसी संस्था पर भरोसा किया जाता है, तो वह न्यायपालिका है. राष्ट्रपति केवल नाममात्र के प्रमुख हैं. राष्ट्रपति मंत्रिमंडल के अधिकार और सलाह पर काम करते हैं. राष्ट्रपति के पास व्यक्तिगत शक्तियां नहीं हैं.

सिब्बल ने कसा तंज
कपिल सिब्बल ने कहा कि अनुच्छेद 142 तो संविधान ने न्यायपालिका को दिया है, न कि सरकार ने. सुप्रीम कोर्ट को ‘पूर्ण न्याय’ देने के लिए यह शक्ति दी गई है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि न्यूक्लियर मिसाइल तो नोटबंदी थी, तब किसी को तकलीफ नहीं हुई?

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...