8.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीयIMA ने किया देशव्यापी भूख हड़ताल का ऐलान, 15 अक्टूबर को सुबह...

IMA ने किया देशव्यापी भूख हड़ताल का ऐलान, 15 अक्टूबर को सुबह से शाम तक अनशन करेंगे डॉक्टर

Published on

नई दिल्ली

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के मामले में इंसाफ के लिए डॉक्टर्स भूख हड़ताल पर हैं। आज नौवें दिन भी चली इस हड़ताल के बीच भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने देशव्यापी भूख हड़ताल का ऐलान किया है। आईएमए ने पश्चिम बंगाल में न्याय दिलाने के लिए हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों के समर्थन में 15 अक्टूबर मंगलवार को भूख हड़ताल की घोषणा की है।

IMA ने सरकार से की खास अपील
IMA ने कहा कि देशभर में, आईएमए जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क (जेडीएन) मंगलवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक भूख हड़ताल करेंगे। इसके साथ ही आईएमए ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनकी मांगें मानने की अपील की है और कहा कि कोलकाता के युवा डॉक्टर अपनी वैध मांगों के लिए मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं। उनकी हड़ताल का आज नौवां दिन है। उनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस आंदोलन को लोगों का समर्थन है।

तीन डॉक्टरों की हालत बिगड़ी
पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। यह विरोध प्रदर्शन आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ हुई कथित बलात्कार और हत्या की घटना के बाद शुरू हुआ था। विरोध कर रहे डॉक्टर न्याय, कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य सचिव को हटाने सहित कई मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। उनकी मांगों के समर्थन में, कोलकाता और सिलीगुड़ी में कई डॉक्टर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। भूख हड़ताल के कारण तीन डॉक्टरों की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भूख हड़ताल कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत बिगड़ती जा रही है, लेकिन राज्य सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। जूनियर डॉक्टर्स फोरम के एक नेता ने कहा कि (अनशनकारियों की) स्थिति खराब होती जा रही है, लेकिन राज्य प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है। इस बीच, आरजी कर अस्पताल के पूर्व छात्रों का एक समूह भी भूख हड़ताल कर रहे डॉक्टरों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए 12 घंटे के प्रतीकात्मक उपवास पर बैठ गया है।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...