13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराष्ट्रीयसंयुक्त संसदीय समिति कल करेगी 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर चर्चा, ये...

संयुक्त संसदीय समिति कल करेगी ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर चर्चा, ये दिग्गज देंगे अपनी राय

Published on

नई दिल्ली,

पूर्व CJI जस्टिस रंजन गोगोई, दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन और वरिष्ठ कानून विशेषज्ञ और वकील हरीश साल्वे भी साझा संसदीय समिति के सामने एक देश एक चुनाव मुद्दे पर अपनी राय रखेंगे. ये दोनों विधिवेत्ता होली से पहले 11 मार्च को समिति की चौथी बैठक के सामने उपस्थित रहेंगे. होली के बाद पांचवीं बैठक 17 मार्च को प्रस्तावित है. इस बैठक में दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस अजीत प्रकाश शाह समिति के सामने अपनी राय रखेंगे.पूर्व CJI जस्टिस रंजन गोगोई 13 महीनों के कार्यकाल के बाद 2020 में राज्यसभा सदस्य मनोनीत किए गए थे.

साझा संसदीय समिति ने अपनी तीसरी बैठक में पूर्व सीजेआई जस्टिस उदय उमेश ललित से भी इस मुद्दे पर सलाह मशविरा किया था. उन्होंने कहा था कि इस विधेयक का प्रस्तावित मौजूदा स्वरूप सुप्रीम कोर्ट में लाए जाने पर रद्द भी हो सकता है. जिन मुद्दों पर रद्द होने के आसार हो सकते हैं उनके बारे में उन्होंने चरणबद्ध तरीके से इसे लागू करने जैसे कई अहम सुझाव भी दिए.पूर्व विधि आयोग के अध्यक्ष जस्टिस ऋतुराज अवस्थी ने भी विधि आयोग की सिफारिशों के आधार पर अपने विचार और सुझाव समिति को दिए थे.

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

एनएचपीसी ओएफएस: केंद्र सरकार 71 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचेगी 6% तक हिस्सेदारी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के ऑफर फॉर सेल (OFS) की शुरुआत के साथ ही...