13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयसुप्रीम कोर्ट में जज बनेंगे कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस बागची, कॉलेजियम...

सुप्रीम कोर्ट में जज बनेंगे कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस बागची, कॉलेजियम ने की सिफारिश

Published on

नई दिल्ली :

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट के जज जस्टिस जॉयमाल्या बागची को शीर्ष अदालत में प्रोमोट करने की सिफारिश की है। रिपोर्ट के अनुसार कॉलेजियम के प्रस्ताव में कहा गया है कि शीर्ष अदालत के जज के रूप में उनकी नियुक्ति के बाद, जस्टिस बागची 2 अक्टूबर, 2031 को अपनी रिटायरमेंट तक भारत के चीफ न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करने के लिए कतार में होंगे।

6 साल का होगा कार्यकाल
जस्टिस बागची का भारत के चीफ जस्टिस का पद ग्रहण करने से पहले छह साल से अधिक का कार्यकाल होगा। कॉलेजियम ने इस तथ्य पर विचार किया कि 18 जुलाई 2013 को भारत के चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस अल्तमस कबीर के रिटायर्ड होने के बाद, कलकत्ता हाई कोर्ट से भारत का कोई भी चीफ जस्टिस नहीं आया है।

CJI की कतार में होंगे
25 मई 2031 को जस्टिस के.वी. विश्वनाथन के रिटायर्ड होने पर, जस्टिस जॉयमाल्या बागची 02 अक्टूबर 2031 को अपनी रिटायरमेंट तक भारत के चीफ जस्टिस के रूप में पदभार ग्रहण करने की कतार में होंगे। जस्टिस बागची का सीजेआई का पद ग्रहण करने से पहले छह साल का कार्यकाल और रहेगा। कॉलेजियम ने इस तथ्य को भी ध्यान में रखा है कि वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट की बेंच का प्रतिनिधित्व कलकत्ता उच्च न्यायालय के केवल एक जज की तरफ से किया जाता है। जस्टिस बागची चीफ जस्टिस सहित हाई कोर्ट के जजों की संयुक्त अखिल भारतीय वरिष्ठता में क्रम संख्या 11 पर हैं।

13 साल से अधिक समय तक हाई कोर्ट जज
न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची को 27 जून, 2011 को कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। 4 जनवरी, 2021 को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था। उन्हें 8 नवंबर, 2021 को कलकत्ता हाई कोर्ट में वापस भेज दिया गया और तब से वे वहीं कार्यरत हैं। उन्होंने 13 वर्षों से अधिक समय तक हाई कोर्ट के जज के रूप में कार्य किया है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...