9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराष्ट्रीयकमरे से कम ही निकलता था... बाटला हाउस से अरेस्ट ISIS आतंकी...

कमरे से कम ही निकलता था… बाटला हाउस से अरेस्ट ISIS आतंकी के पड़ोसियों ने खोले राज

Published on

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के एक सक्रिय सदस्य को दिल्ली के बाटला हाउस से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे एक दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। NIA के मुताबिक जिस सदस्य को गिरफ्तार किया गया है उसका नाम मोहसिन अहमद है और वह ISIS का सक्रिय सदस्य है। बिहार के पटना जिले का रहने वाला मोहसिन आतंकवादी संगठन के लिए धनराशि एकत्र करने का काम करता था। उसकी गिरफ्तारी के बाद यह जानकारी सामने आ रही है कि कैसे क्रिप्टोकरेंसी के जरिए आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग हो रही है।

NIA के एक प्रवक्ता के मुताबिक मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले मोहसिन अहमद को शनिवार को दिल्ली के बाटला हाउस से अरेस्ट किया गया था। जिस जगह वो रह रहा था वहां NIA ने तलाशी ली और बाद में उसे आईएसआईएस की ऑनलाइन और जमीनी गतिविधियों से जुड़े रहने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। एनआईए ने 25 जून को इस सिलसिले में मामला दर्ज किया था। उसकी उम्र 21 साल है और वह बीटेक का छात्र है।

मोहसिन अहमद क्रिप्टोकरेंसी के जरिए दिल्ली में रहकर फंड जुटाता था और उसे सीरिया भेजता था। क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ट्रांजेक्शन करता था। ISIS के कई व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा था। बाटला हाउस में जिस जगह वो रह रहा था वहां उसके पड़ोसियों ने बताया कि वो एक महीने से कुछ ही अधिक दिन हुआ था जब वो यहां शिफ्ट हुआ था। ज्यादातर अंदर ही रहता था जब कभी दिखाई देता था तो हाथ में लैपटॉप लिए रहता था। रविवार उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे एनआईए की एक दिन की रिमांड में भेज दिया गया।

एनआईए प्रवक्ता ने कहा, अहमद आईएसआईएस का एक कट्टरपंथी और सक्रिय सदस्य है। उसे भारत के साथ-साथ विदेशों में सहानुभूति रखने वालों से आईएसआईएस के लिए धन एकत्र करने में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया है। एनआईए इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...