12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयओलंपियन पहलवान सुशील कुमार को राहत, मर्डर मामले में मिली बेल

ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार को राहत, मर्डर मामले में मिली बेल

Published on

नई दिल्ली

ओलंपिक पहलवान सुशील कुमार को हत्या के एक मामले में राहत मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट ने पहलवान सुशील कुमार की जमानत मंजूर कर ली है। सुशील कुमार को 50,000 रुपये के बॉन्ड और उसी राशि के दो जमानतदारों को जमा करने के बाद रिहा किया गया। जस्टिस संजीव नरूला की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुशील कुमार को जमानत दे दी। सुशील कुमार मई 2021 में 23 वर्षीय जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की मौत के केस में मुख्य आरोपी हैं।

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील पर हत्या के साथ-साथ दंगा, गैरकानूनी सभा और आपराधिक साजिश का आरोप लगाया गया था। 4 मई को छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के दो समूह आपस में भिड़ गए। घटना के अनुसार जब सुशील कुमार और उनके सहयोगियों ने हमला किए तो उसके बाद धनखड़ की मौत हो गई थी।

2022 में तय हुए थे आरोप
इससे पहले शहर की एक अदालत ने अगस्त 2022 में ओलंपियन सुशील कुमार और 17 अन्य के खिलाफ हत्या के आरोप तय किए थे। अदालत में सुशील कुमार पर दंगा, हत्या का प्रयास, आपराधिक साजिश, गैरकानूनी सभा, आपराधिक धमकी और कई अन्य अपराधों का भी आरोप लगाया था। एडिशनल सेशन जज शिवाजी आनंद की अदालत ने कहा था कि मॉडल टाउन से अपहरण के बाद धनखड़ को स्टेडियम में लाया गया था।

घटना को मोबाइल में किया था रिकॉर्ड
इसके बाद कई आरोपियों ने लाठी, डंडा, बेसबॉल, हॉकी स्टिक आदि से बुरी तरह पीटा, जिससे उसे चोटें आईं। इस कृत्य को एक आरोपी ने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड भी किया था। घटना के समय सुशील कुमार भारतीय रेलवे में कार्यरत थे। वहछत्रसाल स्टेडियम में विशेष ड्यूटी अधिकारी (ओएसडी) के रूप में तैनात थे। कुमार ने 2008 बीजिंग ओलंपिक खेलों में कांस्य और 2012 लंदन ओलंपिक खेलों में 66 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता था।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...