13 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराष्ट्रीय'स्मृति ईरानी या उनकी बेटी रेस्टोरेंट की मालिक नहीं', दिल्ली हाई कोर्ट...

‘स्मृति ईरानी या उनकी बेटी रेस्टोरेंट की मालिक नहीं’, दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला

Published on

नई दिल्ली

गोवा रेस्टोरेंट बार विवाद पर दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश सामने आया है। जिसमें यह कहा गया है कि कोर्ट ने दस्तावेजों के आधार पर यह माना है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उनकी बेटी के नाम पर किसी बार का लाइसेंस नहीं है। आदेश की कॉपी सोमवार को अपलोड हुई। आदेश की कॉपी में इस बात का जिक्र है कि स्मृति ईरानी और न ही उनकी बेटी रेस्टोरेंट और बार की मालिक हैं।

स्मृति ईरानी की बेटी ने कभी लाइसेंस के लिए आवेदन भी नहीं दिया। दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि कांग्रेस नेताओं की ओर से किया पोस्ट और ट्वीट सोशल मीडिया पर रहने देते हैं तो इससे उनके और परिवार की छवि को नुकसान पहुंचेगा। कोर्ट ने कांग्रेस नेताओं को समन जारी कर 18 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का समय दिया है। यह पूरा मामला सामने आने के बाद स्मृति ईरानी ने 2 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा दिल्ली हाई कोर्ट में किया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश, पवन खेड़ा और डिसूजा को समन भेजा है।

कांग्रेस नेताओं जयराम रमेश, पवन खेड़ा, नेट्टा डिसूजा के साथ अन्य ने भाजपा नेता स्मृति ईरानी और उनकी बेटी पर झूठे तीखे और आक्रामक व्यक्तिगत हमले करने की साजिश रची, जो न तो गोवा में रेस्टोरेंट की मालिक हैं और न ही उन्होंने कभी वहां भोजन और पेय पदार्थों के लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, जैसा कि आरोप लगाया गया था।

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि यह माना जाता है कि कांग्रेस नेताओं के दिए गए बयान बदनाम करने वाली प्रकृति के हैं और दुर्भावनापूर्ण इरादे से दिए गए फर्जी प्रतीत होते हैं, जिनका मकसद अधिकाधिक लोगों तक पहुंच बनाना था, जिससे जानबूझकर वादी को सार्वजनिक उपहास का पात्र बनाया जा सके। अदालत ने अंतरिम आदेश में निर्देश दिया कि स्मृति और उनकी बेटी के खिलाफ आरोप लगाने वाली सामग्री सोशल मीडिया से हटाई जाए।

अदालत ने निर्देश दिया कि प्रतिवादी अगर 24 घंटों के भीतर आरोपों से जुड़े ट्वीट, रीट्वीट, पोस्ट, वीडियो और तस्वीर हटाने में असफल रहते हैं, तो सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब स्वयं इससे संबंधित सामग्री हटा दें। केंद्रीय मंत्री स्‍मृति इरानी, उनकी बेटी और गोवा के बार से जुड़े विवाद में पिछले शुक्रवार को उस वक्त नया मोड़ आया था जब उसका मालिकाना हक एक स्‍थानीय परिवार के पास होने की बात सामने आई थी। असागाव के सिली सोल्‍स कैफे एंड बार को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद गोवा के एक्‍साइज कमिश्‍नर का यह बयान सामने आया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का हमला, कई शहरों में दहशत

Iran की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर Israel की वायुसेना ने जोरदार हवाई...