8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीय'ये हादसा नहीं, निर्भया कांड जैसी वारदात', दिल्ली में दरिंदगी की शिकार...

‘ये हादसा नहीं, निर्भया कांड जैसी वारदात’, दिल्ली में दरिंदगी की शिकार लड़की के परिवार का आरोप

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में लड़की की दिलदहला देने वाली मौत का मामला गरमा गया है. लड़की के परिजनों ने इसे हादसा नहीं, बल्कि रेप के बाद हत्या करने का मामला बताया है. परिवार का आरोप है कि ये पूरा केस निर्भया कांड की तरह है. मृतक लड़की की मां और मामा ने कहा कि दिल्ली पुलिस आरोपियों को बचा रही है. उन्होंने बेटी के साथ हादसा होने की बात से पूरी तरह इनकार कर दिया है. परिजनों का कहना है कि बेटी के शरीर पर एक कपड़ा तक नहीं था. पुलिस को इस पूरे मामले में गहनता से जांच करने की जरूरत है.

मां ने कहा कि उनकी बेटी घर में अकेली कमाने वाली थी. पिता का 8 साल पहले निधन हो गया था. घर में दो और बहनें हैं. दो छोटे भाई भी हैं. एक बड़ी बहन की शादी हो गई है. मां ने बताया कि 31 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे बेटी घर से यह कहकर निकली थी कि उसे पार्टी (ईवेंट कंपनी) का कोई काम है. रात 9 बजे बेटी ने घर फोन किया और कहा कि रात का काम है, इसलिए अब सुबह तक ही आ पाएगी. अभी काम खत्म नहीं हुआ है.

‘पुलिस ने सुबह एक्सीडेंट होने की सूचना दी’
उसके बाद मां ने रात 10 बजे फोन किया, लेकिन बंद जा रहा था, जिसकी वजह से संपर्क नहीं हो पाया. मां रात में दवा खाकर सो गई. सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली पुलिस ने फोन करके दुर्घटना के बारे में बताया. पुलिस ने पहले मां से बेटी के बारे में पूछा तो उन्होंने काम पर जाने की जानकारी दी. पुलिस ने एक्सीडेंट होने की सूचना दी और थाने बुलाया. घर में कोई वाहन नहीं होने पर पुलिस ने गाड़ी भेजी.

‘घर में अकेली कमाने वाली थी बेटी’
मां ने बताया कि मेरी दोनों किडनी खराब हैं. घर का गुजारा करने वाली सिर्फ बेटी ही थी. घर में कोई और कमाने वाला नहीं है. मैं यहां मायके में रहती हूं. ससुराल में टूटा घर है. बेटी का रात 10 बजे के बाद से फोन स्विच ऑफ था. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और कहा- अगर कुछ गलत नहीं हुआ होता तो बेटी ऐसी हालत में नहीं मिलती. सड़क पर घिसटने से कपड़ा छिलता है, लेकिन बेटी पूरी तरह नग्न अवस्था में पाई गई है. उसके बदन पर एक कपड़ा नहीं था. बेटी के साथ रेप किया गया, उसके बाद हत्या करके सड़क पर फेंक दिया. ताकि देखने से एक्सीडेंट की तरह लगे.

‘ये पूरा केस निर्भया से मिलता-जुलता’
वहीं, मामा ने कहा कि मैं पुलिस की कार्रवाई से सहमत नहीं हूं. डीसीपी ने कहा था कि आरोपी लड़कों ने कुछ गलत नहीं किया है. इतना बड़ा हादसा होने के बाद कुछ गलत नहीं किया? ये केस निर्भया से मिलता-जुलता है. हम 100 प्रतिशत कह सकते हैं कि बेटी के साथ गलत हुआ है. स्कूटी कहीं मिली है और बॉडी किसी दूसरी जगह से बरामद की गई है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने में देरी लगेगी. इस बीच, कार्रवाई में ढिलाई हो सकती है.

‘लड़कियां कहीं सुरक्षित नहीं हैं’
मामा ने आगे कहा कि इतनी बड़ी घटना सड़क पर हुई है और पुलिस को पता नहीं चल पाया. पुलिस आसपास कहीं नहीं थी. एक पीसीआर से कुछ नहीं होता है. लड़कियां कहीं से सुरक्षित नहीं हैं. परिवार को मौके पर तक नहीं लेकर गए.

पुलिस वालों ने नहीं दिखाई दिलचस्पी: चश्मदीद का दावा
वहीं, इस हादसे का एक चश्मदीद सामने आया है. दीपक नाम के युवक ने दावा किया है कि हादसा के बाद वो सुबह 5 बजे तक पुलिस के संपर्क में रहा, कोई मौके पर नहीं आया. दीपक ने कहा- उसने बेगमपुर तक बलेनो कार का पीछा किया. आरोप है कि पीसीआर वैन में मौजूद पुलिस नहीं रिस्पॉन्स नहीं दिया और केस के बारे में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. दीपक का दावा है कि शव के उलझने तक कार इधर-उधर दौड़ती रही. शव गिरने के बाद आरोपी मौके से भाग गए. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कार सामान्य गति में थी और देखने से लग रहा था कि वे होश में हैं. दीपक का कहना था कि वो लगभग 3.15 बजे दूध की डिलीवरी का इंतजार कर रहा था, तभी उन्होंने एक कार को आते देखा. पीछे के पहियों पर जोर की आवाज आ रही थी.

क्या है पूरा मामला
दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में नए साल के जश्न के बीच स्कूटी सवार लड़की की दर्दनाक हो गई. सड़क पर पहले कार सवार युवकों ने लड़की को टक्कर मारी, फिर करीब 4 किमी तक घसीटते हुए ले गए. घटना में लड़की की मौत हो गई. ये घटना सुल्तानपुरी में हुई और कार सवार पांचों युवक लड़की को घसीटते हुए कंझावला तक लेकर गए. लड़की के शरीर से सारे कपड़े तक अलग हो गए थे. लड़की का पूरा शरीर क्षति-विक्षत हो गया था. दोनों पैर तक कट गए थे.

Latest articles

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...