8.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीयलोगों पर धौंस जमाने के लिए लाल बत्ती लगी कार से 'IAS'...

लोगों पर धौंस जमाने के लिए लाल बत्ती लगी कार से ‘IAS’ बना घूम रहा था, दिल्ली पुलिस ने दबोचा

Published on

नई दिल्ली

शास्त्री पार्क की फ्रूट मार्केट में एक लाल बत्ती लगी कार सायरन बजाती हुई चल रही थी। फ्रंट बोनट पर भारत सरकार लिखा हुआ था। पिछली तरफ गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एंड मिनिस्ट्री ऑफ पावर एंड एनर्जी लिखा था। आगे के शीशे के बाईं तरफ एडवोकेट का स्टीकर भी लगा था। राहगीर को शक हुआ तो उसने वहां खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मी को जानकारी दी। ट्रैफिक पुलिस वाले ने कार को रुकवाया। कार वाला खुद को आईएएस अफसर बताने लगा। आई-कार्ड मांगा, जो दिखा नहीं सका। कार के दस्तावेज चेक किए, तो सच सामने आ गया। शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार गुप्ता (40) को गिरफ्तार कर लिया, जो दिल्ली मेट्रो में काम करता है।

डीसीपी (नॉर्थ ईस्ट) संजय कुमार सेन ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7:05 बजे ट्रैफिक पुलिस के एएसआई धर्मेंद्र कुमार ने कार को रोका। ड्राइवर से लाल बत्ती लगाकर घूमने के बारे में पूछा और आई-कार्ड मांगा। वो आईएएस होने की धौंस जमाते हुए कहने लगा कि मिनिस्ट्री में डिप्टी डायरेक्टर संजीव कुमार है और लाल बत्ती लगाकर घूमने का हकदार है। आई-कार्ड, गाड़ी के कागज और ड्राइविंग लाइसेंस चेक किया तो उनमें नाम मनोज कुमार गुप्ता लिखा था। एएसआई ने तुरंत लोकल पुलिस को कॉल किया।

एसएचओ शास्त्री पार्क ने पहुंचकर दस्तावेज चेक किए। कार कब्जे में ली और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शाहदरा के गगन विहार का रहने वाला है। दिल्ली मेट्रो में हेड मेंटेनर के तौर पर 2004 से काम करता है। लोगों में दबदबा बनाने और छोटे-मोटे कामों को करवाने के लिए लाल बत्ती लगी कार में चलता था। पुलिस ने जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इसे गिरफ्तार कर लिया। अभी पुलिस चेक कर रही है कि इसने इसके जरिए कोई बड़ा कारनामा तो नहीं किया है।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...