12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयनाबालिग बच्ची के होठों को छूना, पास सोना POCSO के तहत गंभीर...

नाबालिग बच्ची के होठों को छूना, पास सोना POCSO के तहत गंभीर यौन हमला नहीं: HC

Published on

नई दिल्ली ,

दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि किसी नाबालिग लड़की के होठों को छूना और उसके पास सोना, अगर इसमें कोई यौन उद्देश्य न हो, तो इसे पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत गंभीर यौन हमला नहीं माना जा सकता. हालांकि, यह कृत्य उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला हो सकता है, इसलिए आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने कहा कि यदि किसी घटना में कोई स्पष्ट या छिपा हुआ यौन इरादा नहीं दिखता है, तो यह POCSO एक्ट की धारा 10 के तहत अपराध की श्रेणी में नहीं आता. लेकिन अगर यह किसी महिला या बच्ची की मर्यादा भंग करने के इरादे से किया गया हो, तो IPC की धारा 354 लागू होगी.

मामला 12 साल की एक बच्ची से जुड़ा है, जो बचपन में मां द्वारा छोड़ दी गई थी और बाल देखभाल केंद्र में रहती थी. घटना के समय वह अपने परिवार के पास आई हुई थी. आरोपी उसके चाचा हैं, जिन पर POCSO एक्ट की धारा 10 और IPC की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया गया था.

बच्ची के चाचा पर दर्ज है POCSO एक्ट का केस
हाईकोर्ट ने POCSO के आरोप हटा दिए लेकिन IPC 354 को बरकरार रखा. कोर्ट ने निचली अदालतों को चेतावनी दी कि चार्ज फ्रेमिंग के दौरान वो चार लाइन के आदेश देने से बचें और स्पष्ट कारण दें कि किसी धारा के तहत आरोप क्यों तय किए जा रहे हैं.

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...