18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयइतनी जल्दी कहां जाएं... यमुना बाढ़ क्षेत्र में रहने वाले पाकिस्तानी हिंदू...

इतनी जल्दी कहां जाएं… यमुना बाढ़ क्षेत्र में रहने वाले पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को DDA का नोटिस

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने यमुना बाढ़ क्षेत्र में गुरुद्वारा मजनू का टीला के निकट रहने वाले पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थियों को नोटिस जारी कर क्षेत्र खाली करने का निर्देश दिया है। स्थानीय निवासियों ने बुधवार को यह दावा किया। डीडीए के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश के बाद 7 और 8 मार्च को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाना प्रस्तावित है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि पुलिस बल की अनुपलब्धता के कारण अभियान स्थगित कर दिया गया है।

मजनू का टीला की एक पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी सोना दास ने कहा कि पूरे शिविर को सूचित कर दिया गया है और सभी को नोटिस दिए गए हैं। दास ने कहा हमें इस क्षेत्र को जल्द से जल्द खाली करने के लिए समय दिया गया है। पूरे शिविर को सूचित कर दिया गया है और हम सभी को नोटिस दिए गए हैं। हम अभी दिल्ली बाढ़ के दौरान हुए नुकसान से उबरे हैं और अब वे यहां बुलडोजर चलाने वाले हैं। लोग इतने कम समय में कैसे खाली करें और उन्हें कहां जाएं।

सोमवार को जारी एक सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, डीडीए को एनजीटी के निर्देशानुसार डीडीए के अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाले यमुना डूब क्षेत्र को सभी अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए कहा गया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण की ओर से जारी नोटिस में इस एरिया को खाली करने के लिए कहा गया है। वहीं पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों ने कहा कि इतने कम समय में वह कहां जाएंगे। अभी हाल ही में बाढ़ से वह परेशान थे।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को कुचला: बहू को छोड़कर लौट रहे अधेड़ की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार

भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का...

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान: पिता का आरोप, दहेज के लिए दामाद करता था प्रताड़ित

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के बाजपेयी नगर में एक 24 वर्षीय महिला...

अतिथि शिक्षक भर्ती 2 मई से: नया पंजीयन और प्रोफाइल अपडेट अनिवार्य, पोर्टल 3.0 से होगी प्रक्रिया

भोपाल। मप्र के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...