11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराष्ट्रीयक्या जकार्ता की तरह शिफ्ट होगी देश की राजधानी, जानें क्यों होने...

क्या जकार्ता की तरह शिफ्ट होगी देश की राजधानी, जानें क्यों होने लगी है ये चर्चा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के साथ ही जहरीली हवा का लेवल लगातार पीक पर बना हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर प्रदूषण की वजह से राजधानी को दिल्ली से शिफ्ट कर किसी दूसरे राज्य ले जाने को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, यह चर्चा कांग्रेस नेता शशि थरूर के ट्वीट के बाद शुरू हुई है। शशि थरूर ने दिल्ली की जहरीली हवा की तुलना दुनिया के प्रदूषण से तुलना करते हुए राजधानी बदलने का संदर्भ दिया था।

तो कहां बनेगी नई राजधानी
सोशल मीडिया पर राजधानी को शिफ्ट करने को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोग राष्ट्रीय राजधानी को दिल्ली से चेन्नई ले जाने की बात भी कर रहे हैं। एक यूजर @dharanisalem ने लिखा कि राजधानी को चेन्नई ले जाया जाना चाहिए। ये भारत का सबसे सुरक्षित और सबसे साफ शहर है। राजधानी को चेन्नई ले जाने से संघवाद के लिए भी चमत्कार होगा।

वहीं, कुछ यूजर्स ने अहमदाबाद का नाम सुझाया। एक यूजर @pervaizalam ने लिखा कि क्यों ना ऐसी जगहों को शॉर्ट लिस्ट किया जो देश की संभावित राजधानी हो सकती है। यूजर ने आगे लिखा कि क्यों ना इसकी शुरुआत केरल के तिरुवनंतपुरम से की जाए। वहीं, एक यूजर @KhabriBossLady ने लिखा कि देश की राजधानी को हैदराबाद शिफ्ट करने का समय आ गया है।

राजधानी बदलने का आधार क्या है?
हालांकि, राजधानी बदलने का कदम अभूतपूर्व नहीं होगा। 2022 में, इंडोनेशिया ने पर्यावरणीय चुनौतियों और जलवायु संबंधी चिंताओं की वजह से अपनी राजधानी को जकार्ता से नुसंतारा में शिफ्ट करने के लिए कानून पारित किया था। जकार्ता से लगभग 1,000 किमी दूर नया राजधानी शहर अभी भी निर्माणाधीन है। साल 2045 तक राजधानी के पूरी तरह से शिफ्ट होने की उम्मीद है। इसके लिए, राष्ट्रपति जोको विडोडो की सरकार ने 2.905 लाख करोड़ रुपये की लागत का अनुमान लगाया है। 2045 तक 19 लाख लोगों को नुसंतारा में शिफ्ट किए जाने की भी उम्मीद है।

Latest articles

बीएचईएल ने केंद्र सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया

नई दिल्ली भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत...

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

More like this

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

बीएचईएल में 3 अफसर बनें जीएम हेड तबादले के साथ प्रभार में बदलाव

नई दिल्ली/भोपाल।बुधवार को भेल दिल्ली कॉरपोरेट ने 16 अफसरों को ईडी बनाकर गुरूवार को...