12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराजनीतिमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Published on

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम दरबार की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी शोभायात्रा जैसे धार्मिक आयोजन समाज को संस्कृति से जोड़ने के साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं। इससे नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं के मूल्यों को समझने का अवसर मिलता है, जिससे सनातन संस्कृति को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का लंबे समय से किया जा रहा इंतजार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हुआ है।

उनके नेतृत्व में देशभर में आस्था के केंद्रों के विकास को नई गति मिली है। काशी विश्वनाथ धाम परिसर, उज्जैन में महाकाल महालोक परिसर और सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार जैसे कार्य देश की सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नवरात्रि पर्व का सनातन संस्कृति में विशेष आध्यात्मिक महत्व है। रामनवमी के पावन अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश मिलता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, विधायक देवेन्द्र जोशी, बाबूसिंह राठौड़ और पब्बाराम विश्नोई, विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय अधिकारी स्वप्न मुखर्जी, प्रांत अध्यक्ष डॉ. राम गोयल, समिति अध्यक्ष अर्जुन सिंह उचियारड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Read Also :- शॉर्ट सर्किट को न लें हल्के में, बिजली कंपनी ने जारी की एडवाइजरी पुरानी वायरिंग बन सकती है काल

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...