10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराजनीतिमेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के साथ वैश्विक विनिर्माण हब...

मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के साथ वैश्विक विनिर्माण हब बनेगा भारत — एचडी कुमारस्वामी

Published on

संसद भवन में आयोजित भारी उद्योग मंत्रालय की सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भारत को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का प्रमुख केंद्र बनाने का संकल्प दोहराया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को रेखांकित किया और राष्ट्र निर्माण में सार्वजनिक उपक्रमों, विशेषकर बीएचईएल (भेल) की भूमिका की जमकर सराहना की।

सतत भविष्य और विनिर्माण पर जोर

केंद्रीय मंत्री श्री कुमारस्वामी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में एक सतत और उज्ज्वल भविष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के दृष्टिकोण पर बल देते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य भारत को न केवल विनिर्माण  का केंद्र बनाना है, बल्कि उच्च मूल्य वाले उत्पादों के निर्यात में भी वैश्विक अग्रणी स्थापित करना है। विकसित भारत 2047 के रोडमैप के तहत देश को वैश्विक विनिर्माण और आपूर्ति श्रृंखला का एक अनिवार्य हिस्सा बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

भेल के योगदान की सराहना

बैठक के दौरान माननीय मंत्री ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) द्वारा औद्योगिक और ऊर्जा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में बीएचईएल जैसे संस्थान अपनी तकनीकी क्षमताओं से महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। बैठक में एमएचआई के सचिव कामरान रिजवी, नीति आयोग के प्रतिनिधि, विभिन्न सांसद और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों  के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Read Also :- भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...