22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिआतिशी और सौरभ भारद्वाज बने दिल्ली सरकार के नए मंत्री, LG ने...

आतिशी और सौरभ भारद्वाज बने दिल्ली सरकार के नए मंत्री, LG ने दिलाई शपथ

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी को केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. दोनों नेताओं ने गुरुवार शाम 4 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली. दोनों को एलजी वीके सक्सेना ने शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे.

शपथ लेने के साथ ही दोनों मंत्रियों को उनके विभाग भी बांट दिए गए हैं. आतिशी शिक्षा, पडब्ल्यूडी, ऊर्जा और टूरिजम विभाग तो सौरभ के पास हेल्थ, अरबन डेवलपमेंट, जल और इंडस्ट्री विभाग संभालेंगे. जानकारी के मुताबिक भारद्वाज ने दूसरी बार दिल्ली के मंत्री बने हैं. जब भारद्वाज 2013 की आप सरकार में परिवहन मंत्री थे, तब आतिशी ने मनीष सिसोदिया के तहत शिक्षा विभाग के सलाहकार के रूप में काम किया था.

दिल्ली शराब घोटाला मामले में पिछले महीने 26 फरवरी को गिरफ्तार होने के बाद सुप्रीम कोर्ट से राहत ने मिलने के तुरंत बाद मनीष सिसोदिया और उनके साथ सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफे दे दिया था. इसके बाद विधायक राजकुमार आनंद और कैलाश गहलोत को नए मंत्रियों की नियुक्ति तक दोनों मंत्रियों के उनके विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

मनीष सिसोदिया के पास शिक्षा, वित्त, योजना, भूमि और भवन, सेवाएं, पर्यटन, कला-संस्कृति और भाषा, जागरूकता, श्रम और रोजगार, लोक निर्माण विभाग के अलावा स्वास्थ्य, उद्योग, बिजली, गृह, शहरी विकास, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण व जल विभाग जैसे कुल 18 मंत्रालय थे.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...