15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिएक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल ने उड़ा दी AAP की नींद,...

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल ने उड़ा दी AAP की नींद, देखें दिल्ली में बीजेपी को मिल रहीं कितनी सीटें

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न हो गई है। 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। लेकिन वोटिंग से एक दिन बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए नींद उड़ा देने वाला एग्जिट पोल सामने आया है। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी को 45-55 सीटें मिल सकती है। वहीं आम आदमी पार्टी के खाते में 15 से 25 सीटें जा सकती हैं। कांग्रेस और अन्य खाते में 1 सीट जाने की संभावना है। एग्जिट पोल में बीजेपी को 48 प्रतिशत वोट शेयर, आप को 42 प्रतिशत वोट शेयर, कांग्रेस को 7 प्रतिशत वोट शेयर और अन्य को 3 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना जताई गई है। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कई पोलिंग एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स जारी कर दिए हैं। अधिकांश में बीजेपी सरकार बनाती हुई दिख रही है।

दिल्ली चुनाव के नतीजों पर देश की नजर
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी और AAP के बीच कड़ा मुकाबला है। 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। बीजेपी सत्ता में वापसी चाहती है। कांग्रेस खोई जमीन तलाश रही है। AAP अपनी सरकार बचाना चाहती है। बीजेपी और AAP के बीच मुख्य मुकाबला दिख रहा है। चुनाव प्रचार में बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के लिए प्रचार किया। AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी जोरदार प्रचार किया। कांग्रेस के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने रोड शो और रैलियां कीं। चुनाव प्रचार के दौरान तीनों ही पार्टियों ने जनता को लुभाने के लिए कई वादे किए हैं। अब देखना होगा कि 8 फरवरी को जनता किस पार्टी पर भरोसा जताती है। दिल्ली की जनता तय करेगी कि अगले 5 साल राजधानी की बागडोर किसके हाथ में होगी।

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...