17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी सांसद ने लगाई है ई-कॉमर्स कंपनियों की फेस्टिव सेल रोकने की...

बीजेपी सांसद ने लगाई है ई-कॉमर्स कंपनियों की फेस्टिव सेल रोकने की गुहार, क्‍या सुनेगी सरकार?

Published on

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने रविवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट की आगामी ‘त्योहारी सेल’ को स्थगित करने का आग्रह किया। खंडेलवाल ने कहा है कि इससे घरेलू व्यापारियों को नुकसान होगा। उन्होंने देश के छोटे खुदरा विक्रेताओं को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए ई-कॉमर्स नियमों और नीति को तुरंत लागू करने को भी कहा।

मंत्री को लिखे पत्र में चांदनी चौक से लोकसभा सदस्य और अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (सीएआईटी) के महासचिव खंडेलवाल ने उन मीडिया रिपोर्टों के बाद त्वरित कार्रवाई करने को कहा, जिनमें दावा किया गया था कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की रिपोर्ट में पाया गया था कि बड़े ब्रांड ‘एंटी-ट्रस्ट’ कानूनों का उल्लंघन करते हुए ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं के साथ मिलीभगत कर रहे हैं।

प्रतिस्‍पर्धा के न‍ियमों का द‍िया हवाला
खंडेलवाल ने अमेजन और फ्लिपकार्ट के आगामी ‘त्योहारी बिक्री’ कार्यक्रमों को स्थगित करने का आग्रह किया है क्योंकि वे प्रतिस्पर्धा-रोधी प्रथाओं के निरंतर उपयोग के माध्यम से घरेलू व्यापारियों को और नुकसान पहुंचाएंगे।’प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों के बारे में सीसीआई की रिपोर्ट के बारे में कुछ मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए सांसद ने कहा कि घरेलू कंपनियों के लिए एक असमान खेल का मैदान बनाया गया है।

चुनिंदा विक्रेताओं को लाभ पहुंचाया
उन्होंने कहा, ‘ई-कॉमर्स दिग्गज तरजीही व्यवहार और मिलीभगत को बढ़ावा देते हैं। ये मंच विशिष्ट विक्रेताओं और ब्रांड के साथ तरजीही सूची और विशेष साझेदारी में संलग्न हैं, जिससे अनुचित बाजार का माहौल बनता है।’खंडेलवाल ने कहा, ‘समानता वाले मंच के रूप में कार्य करने के बजाय ‘फ्लिपकार्ट और अमेजन’ दोनों ने चुनिंदा विक्रेताओं को लाभ पहुंचाया। ज्‍यादातर विक्रेताओं को इससे नुकसान पहुंचा।’

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...