6 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराजनीतिचुनावी मोड़ में बीजेपी अध्यक्ष- BJP ने तय किया, सशस्त्र बलों के...

चुनावी मोड़ में बीजेपी अध्यक्ष- BJP ने तय किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में चलती रहेगी तिरंगा यात्रा

Published on

नई दिल्ली

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी को लेकर बीजेपी ने 13 से 23 मई तक देश के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया और अब तय किया गया है कि सशस्त्र बलों के सम्मान में तिरंगा यात्रा चलती रहेगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीते बुधवार की रात विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोकसभा और राज्यसभा के बीजेपी सांसदों के साथ बैठक की, जिसमें कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए। सूत्रों का कहना है कि बीजेपी अध्यक्ष ने सभी सांसदों से कहा है कि वे जिस भी कार्यक्रम में शिरकत करें तो कार्यक्रम शुरू होने या खत्म होने के बाद तिरंगा यात्रा जरूर निकालें। 100 मीटर, 200 मीटर, जितनी दूर संभव हो सके, इस यात्रा को निकाला जाए।

ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
गुरुवार को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने सशस्त्र बलों के सम्मान में तिरंगा रैली में शिरकत की। सूत्र बताते हैं कि बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। संकल्प से सिद्धि तक के थीम पर होने वाले कई कार्यक्रमों में नरेंद्र मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारत के दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनने पर फोकस होगा।

बैठक में इन विषयों पर हई चर्चा-
बैठक में जून में कई बड़े आयोजनों को लेकर चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनी है और तीसरी सरकार 9 जून को पहला साल पूरा कर रही है। मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 5 जून से ही कई बड़े कार्यक्रम होंगे। साथ ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भी धूमधाम से मनाने की बात कही गई है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...