नई दिल्ली
तिहाड़ से बाहर आने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। कल यानी 17 सितंबर मंगलवार को शाम को 4.30 बजे अरविंद केजरीवाल दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के सक्सेना से मुलाकात करेंगे। इस दौरान ही वो अपना इस्तीफा उन्हें सौंप सकते हैं।