19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिकल इस्तीफा देंगे सीएम केजरीवाल, PAC की बैठक के बाद बोले सौरभ...

कल इस्तीफा देंगे सीएम केजरीवाल, PAC की बैठक के बाद बोले सौरभ भारद्वाज- आज की वन टू वन चर्चा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के दो दिन में इस्तीफे के ऐलान के बाद आज सीएम आवास पर आप पीएसी की बैठक हुई। जिसमें अरविंद केजरीवाल ने आप नेताओं और मंत्रियों से वन टू वन नए सीएम को लेकर चर्चा की। बैठक के खत्म होने के बाद दिल्ली मंत्री एवं AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ऐलान किया था कि कल मंगलवार को वे अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री पद से देंगे।

आज उन्होंने उप राज्यपाल से इस्तीफा देने के लिए समय मांगा और कल शाम का उन्हें समय मिला है। आज इस घटनाक्रम के ऊपर सीएम ने राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक बुलाई थी। सीएम ने वहां पर मौजूद सभी नेताओं से एक-एक करके नए मुख्यमंत्री के विषय में चर्चा की। उनसे फीडबैक लिया है और कल विधायक दल की बैठक होगी और इस चर्चा को दूसरे चरण में लेकर जाएंगे।

कल होगी विधायक दल की बैठक
आप के PAC के बैठक के बीच है आम आदमी पार्टी ने बताया कि आप के विधायक दल की बैठक मंगलवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की जाएगी। ये बैठक अरविंद केजरीवाल के उपराज्यपाल से मुलाकात से पहले की जाएगी। बता दें कि आबकारी नीति मामले में जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के कुछ दिनों बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वह दो दिन बाद इस्तीफा दे देंगे। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में महाराष्ट्र के साथ ही नवंबर में चुनाव करवाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि जब तक लोग उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र नहीं दे देते, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के ऐलान के बाद से ही अगले सीएम के नाम की चर्चा तेज हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कैलाश गहलोत, गोपाल राय और आतिशी में से किसी को सीएम की कुर्सी मिल सकती हैं। हालांकि अभी तक किसी के नाम पर मुहर नहीं लगी है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...