17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस को तीन स्थाई समितियों की मिली अध्यक्षता, एक राज्यसभा जबकि बाकी...

कांग्रेस को तीन स्थाई समितियों की मिली अध्यक्षता, एक राज्यसभा जबकि बाकी लोकसभा की हैं समितियां

Published on

नई दिल्ली,

संसदीय स्थाई समितियों को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच बातचीत पूरी हो गई है. कांग्रेस को चार स्थाई समिति की अध्यक्षता मिल गई है. इनमें तीन समितियां लोकसभा की जबकि एक राज्यसभा की है.रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस विदेश मामलों की स्थाई समिति के अलावा ग्रामीण विकास की स्थाई समिति, शिक्षा मामलों की स्थाई समिति और कृषि संबंधी स्थाई समिति की अध्यक्षता हासिल करने में कामयाब रही हैं. इनमें से शिक्षा मामलों की समिति राज्यसभा की समिति है जबकि बाकी तीन समितियां लोकसभा की हैं.

बता दें कि केंद्र और विपक्षी दलों के बीच इन समितियों को लेकर बीते कुछ महीनों से बातचीत चल रही थी. दरअसल कांग्रेस ने पांच संसदीय स्थाई समितियों के लिए अध्यक्षता मांगी थी.

कांग्रेस ने 5 संसदीय स्थाई समितियों की अध्यक्षता मांगी थी
कांग्रेस ने लोकसभा में चार जबकि राज्यसभा में एक समिति सहित कुल पांच संसदीय स्थाई समितियों की अध्यक्षता मांगी थी. एक-एक स्थाई समिति की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी, डीएमके और तृणमूल कांग्रेस को मिल सकती है. बता दें कि कुल 24 डिपार्टमेंटल पार्लियामेंट्री कमेटी (लोकसभा-राज्यसभा) हैं. इन कमेटी में सांसदों को उनकी पार्टी को मिली सीटों के आधार पर शामिल किया जाता है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...