22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति‘केजरीवाल को कोर्ट ने कह दिया था आप मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं…’,...

‘केजरीवाल को कोर्ट ने कह दिया था आप मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं…’, संदीप दीक्षित ने कही चुभने वाली बात

Published on

नई दिल्ली

इंडिया गठबंधन का घटक दल होने के बाद भी दिल्ली कांग्रेस के नेता लगातार आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। अब कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेताओं में शामिल पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल को तो कोर्ट ने कह दिया था न कि आप मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं हो…” न्यूज एजेंसी से बातचीत में उन्होंने महिला मुख्यमंत्री को लेकर किए गए सवाल पर कहा, “AAP ने महिला मुख्यमंत्री दी है, क्या दिया है, उससे क्या होता है, वो तो मुख्यमंत्री क्या काम करेंगे, उससे पता चलेगा लेकिन ये तो कोई मुख्यमंत्री थोड़ी हैं, ये तो टेंपरेरी अरेंजमेंट है।”

संदीप दीक्षित ने आगे कहा, “ये तो खुद ही इन्होंने कह दिया है कि हम एक आध – दो महीने, तीन महीने, चार महीने बाद जब चुनाव होगा और अगर आम आदमी पार्टी फिर से जीतकर आती है तो फिर अरविंद केजरीवाल बन जाएंगे।”

‘मुख्यमंत्री पद छोड़कर केजरीवाल ने नहीं किया कोई त्याग’
संदीप दीक्षित ने कहा, “अरविंद केजरीवाल को तो कोर्ट ने कह दिया था न कि आप मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं हो… ये बात वो कहते नहीं हैं लेकिन बेल मिलते समय कोर्ट ने कह दिया कि आप मुख्यमंत्री बतौर रह तो सकते हो उसका कोई काम नहीं कर सकते तो इनके लिए तो मजबूरी हो गई थी मुख्यमंत्री बदलना। ये कोई इनकी तरफ से त्याग थोड़ी था।”

उन्होंने आगे कहा, “अब ठीक है, अपना जो विश्वसनीय है, लगता है कि हुकुम मैं दिया करूंगा और काम ये करेंगी और इससे कोई सरकार बदलेगी नहीं, काम का तरीका बदलेगा नहीं क्योंकि आपने देखा होगा, आज से एक आध साल पहले केजरीवाल तब भी किसी फाइल पर साइन नहीं करते थे। सारे घोटाले, सारी बदमाशियों की फाइलों पर तो इनके मंत्री साइन करते थे। खुद तो मतलब मियां मिट्ठू बने अलग बैठे रहते थे, वहीं आज भी करेंगे। पहले प्रत्यक्ष रूप से उनके दस्तखत नहीं होते थे, आज अप्रत्यक्ष रूप से उनके दस्तखत नहीं होंगे लेकिन हुकुम, कमांड वही देंगे, जितनी डील होगी, किसको कॉन्ट्रैक्ट मिलना है, कहां पैसा जाना है, वो सारे निर्णय केजरीवाल ही करेंगे।”

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...