25.3 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराजनीतिपहले स्वार्थ की वजह से टल जाते थे फैसले, अब बदल गए...

पहले स्वार्थ की वजह से टल जाते थे फैसले, अब बदल गए हालात… वक्फ कानून पर बोले पीएम मोदी

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले दशकों तक हमारे देश में विपरीत धारा बहती रही। इसका देश को काफी नुकसान हुआ। एक दौर ऐसा भी था, जब किसी बड़े फैसले को लेने से पहले यह सोचा जाता था कि इस बारे में दुनिया क्या सोचेगी। वोटबैंक तो नहीं छिटक जाएगा। इन स्वार्थों के कारण ही बड़े फैसले और बड़े बदलाव नहीं हो पा रहे थे।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए। हमारी सरकार ने वक्फ कानून, ट्रिपल तलाक और महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर फैसले लिए। हमने मुस्लिम महिलाओं के हित में बड़ा फैसला लेते हुए ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून बनाया। गरीब मुसलमानों और पसमांदा मुसलमानों के हितों के लिए हमने वक्फ कानून में संशोधन किया।

भारत का पानी हमारे हक में बहेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एबीपी नेटवर्क के कार्यक्रम में बोलते हुए पानी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस समय आजकल पानी को लेकर काफी चर्चा चल रही है। पहले भारत के हक का पानी भी बाहर जा रहा था, लेकिन अब भारत का पानी भारत के हक में बहेगा। भारत के हक में रुकेगा और भारत के ही काम आएगा।

सस्ते डेटा ने नई क्रांति को जन्म दिया
डिजिटल इंडिया अभियान की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि याद कीजिए 10 साल पहले जब मैं डिजिटल इंडिया की बात करता था, तब कई लोग बहुत सारी आशंकाए जताते थे, लेकिन आज डिजिटल इंडिया हमारे जीवन का एक सहज हिस्सा बन गया है। सस्ते डेटा और सस्ते मेड इन इंडिया स्मार्टफोन ने नई क्रांति को जन्म दिया है। इससे इज ऑफ लिविंग बढ़ी है। इसने कंटेंट का एक नया संसार बना दिया है। आज गांव में एक अच्छा खाना बनाने वाली महिला मिलियन सब्सक्राइबर्स क्लब में शामिल है।

Latest articles

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

यूपी के हमीरपुर में बड़ा हादसा: बेतवा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरने से 6 मजदूरों की मौत, असिस्टेंट इंजीनियर निलंबित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल...

मप्र में तबादलों की महाकवायद शुरू: विभागों ने जुटाया अफसरों-कर्मचारियों का ब्यौरा

जनगणना ड्यूटी वाले शिक्षकों के ट्रांसफर पर फरवरी 2027 तक रोक भोपाल। मप्र में तबादले...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...