9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeराजनीतिNEET मामले में सरकार ने लिया एक्शन, हाई लेवल कमेटी के रडार...

NEET मामले में सरकार ने लिया एक्शन, हाई लेवल कमेटी के रडार पर NTA!

Published on

यूजीसी नेट कैंसिल और नीट पेपर लीक के कुछ सबूत मिलने के बाद केंद्र सरकार ने सख्त रुख अख्तियार किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। गुरुवार, 19 जून को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ‘हम Zero Error एग्जाम्स कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।नीट परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के बीच, एनटीए की वर्किंग के तरीके की जांच करने के लिए हाई लेवल कमेटी बनाए जाने की सूचना Dharmendra Pradhan ने एक ब्रीफिंग में दी।

कैसे एग्जाम कराती है NTA? कमेटी करेगी समीक्षा
सेंट्रल एजुकेशन मिनिस्टर प्रधान ने कहा कि ‘इस उच्च स्तरीय समिति से NTA के ढांचे, कार्यप्रणाली, परीक्षा प्रक्रिया, पारदर्शिता और डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगे जाएंगे। National Testing Agency के किसी भी अधिकारी के दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’उन्होंने कहा, ‘मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हम पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं करेंगे।’

वहीं, बिहार में NEET परीक्षा के बारे में लगातार आ रहे अपडेट्स पर मंत्री ने कहा, ‘हमें बिहार सरकार से नीट परीक्षा के बारे में जानकारी मिली है। पटना पुलिस मामले की जांच कर रही है और वे जल्द ही भारत सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजेंगे। प्रारंभिक जानकारी से संकेत मिलता है कि त्रुटियां एक विशिष्ट क्षेत्र तक सीमित थीं।’अंत में उन्होंने कहा, ‘हमें अपने सिस्टम पर भरोसा रखना चाहिए। सरकार द्वारा किसी भी अनियमितता या कदाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’

NEET Paper Leak पर छात्र का कुबूलनामा
उधर, बिहार में एक छात्र अनुराग यादव ने नीट पेपर लीक की बात कुबूली है। पटना पुलिस के सामने Anurag Yadav ने बयान दिया है कि उसके फूफा ने कोटा से उसे पटना बुलाया। परीक्षा से एक रात पहले उसे पेपर लीक माफियाओं के घर पर छोड़ा। जहां उसे नीट का पेपर और सभी सवालों के उत्तर रटवाए गए। अगले दिन परीक्षा में 100% सवाल मैच हुए।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...