18.1 C
London
Wednesday, June 3, 2026
HomeराजनीतिGST रेट्स में जल्‍द हो सकती है कटौती, राज्‍यसभा में बोलीं वित्त...

GST रेट्स में जल्‍द हो सकती है कटौती, राज्‍यसभा में बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण!

Published on

नई दिल्‍ली ,

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में कहा कि वस्‍तु एवं सेवा कर (GST) में कटौती की उम्‍मीद की जा सकती है. क्‍योंकि जीएसटी काउंसिल अभी जीएसटी रेट स्‍लैब को सुव्‍यवस्थित करने पर काम कर रहा है. इसके अलावा, वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी लागू करने के बाद टैक्‍स रेट्स में पहले से बहुत कमी आई, जो पिछले टैक्‍स सिस्‍टम में 15.8 फीसदी से कम करके 11.3 फीसदी किया गया.

उन्‍होंने कहा कि GST के तहत किसी भ्‍श्राी वस्‍तु पर टैक्‍स बढ़ोतरी का कोई उदाहरण नहीं है. फाइनेंस मिनिस्‍टर ने कहा कि अगर हम पुराने इनडायरेक्‍ट टैक्‍स सिस्‍टम से तुलना करें तो यह 15.8% से गिरकर अब 11.3% हो गई है. सीतारमण ने कहा कि जीएसटी परिषद ने एक-एक करके बहुत बारीकी से विचार किया है, ताकि यह देखा जा सके कि रेट्स में कहां कटौती की जा सकती है. साथ ही कुछ टैक्‍स रेट्स को एक साथ मिलाने पर विचार किया जा रहा है.

पश्चिम बंगाल से अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) के सांसद नदीमुल हक के एक सवाल के जवाब में सीतारमण ने जीएसटी रेट्स में निरंतर कमी पर फोकस किया गया. उन्होंने कहा, ‘हर राज्य का वित्त मंत्री अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा है, ताकि जीएसटी आसान हो सके और नियमों के पालन में कठिनाइयां कम हों.’

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि GST लागू होने के समय कंज्‍यूमर पर ज्‍यादा बोझ डाले बिना एवरेज 15.8% टैक्‍स लगाया जा सकता था. अगर यही रेट होता तो जीएसटी रेट्स आज कम करके 11.3% किया जा सकता था, लेकिन

क्‍या जीएसटी रेट्स कम होगा?
सांसद नदीमुल हक ने जीएसटी की जटिलता पर चिंता जताते हुए पूछा कि क्‍या सरकार इनकम टैक्‍स में छूट के समान टैक्‍स स्‍लैब की संख्‍या में कमी करने पर विचार कर रही है? जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि जीएसटी से संबंधित निर्णय परिषद द्वारा सामूहिक रूप से लिए जाते हैं, जिसमें सभी राज्यों के वित्त मंत्री शामिल होते हैं.

उन्‍होंने 45वीं जीएसटी परिषद की बैठक के बाद मंत्रियों के समूह (GoM) के गठन का भी जिक्र किया. कर्नाटक के वित्त मंत्री की अध्यक्षता में गठित इस जीओएम को जीएसटी रेट को सरल बनाने के लिए समीक्षा करने और उसमें बदलाव का प्रस्ताव देने का काम सौंपा गया था.

जीएसटी परिषद का होगा फैसला
जीएसटी रेट्स पर चर्चा करते हुए सीतारमण ने स्पष्ट किया कि ये निर्णय केवल केंद्र सरकार द्वारा नहीं लिए जाते हैं. उन्होंने बताया कि यह केवल भारत सरकार का नहीं बल्कि जीएसटी परिषद का सामूहिक निर्णय है. वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि राज्य के वित्त मंत्रियों को अपने राज्यों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जीएसटी रेट्स में संशोधन का प्रस्ताव देने और चर्चा करने का अधिकार है. इन प्रस्तावों पर जीएसटी परिषद की बैठकों के दौरान विचार-विमर्श किया जाता है.

हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पर नहीं घटाई गई थी जीएसटी
जीएसटी परिषद की सबसे हालिया बैठक 21 दिसंबर, 2024 को हुई, जिसके दौरान राज्य वित्त मंत्रियों के पैनल द्वारा महत्वपूर्ण सिफारिशें पेश की गईं. हालांकि कई सिफारिशों पर चर्चा की गई, लेकिन व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर जीएसटी दर को घटाकर 5% करने पर कोई फैसला नहीं हुआ.

Latest articles

पिपलानी थाना क्षेत्र में पड़ोसी विवाद में महिला पर तलवार से जानलेवा हमला

भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत आलम नगर में पड़ोसियों के आपसी विवाद...

चिकित्सा सलाहकार समिति की बैठक में कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

भोपाल। नर्मदा गेस्ट हाउस में चिकित्सा सलाहकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई,...

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...