9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराजनीतिखोखले भाषणों से काम नहीं होगा... सेना की गाड़ी पर हुए आतंकी...

खोखले भाषणों से काम नहीं होगा… सेना की गाड़ी पर हुए आतंकी हमले के बाद क्या बोले राहुल गांधी

Published on

नई दिल्ली

सोमवार को जम्मू कश्मीर में सैनिकों पर हुए आतंकी हमले की कांग्रेस ने निंदा की है साथ ही सरकार पर निशाना भी साधा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आतंकवादी हमलों पर अब खोखले भाषण और झूठे वादों से काम नहीं चलेगा, बल्कि ठोस कार्रवाई करने की जरूरत है। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भारतीय सेना के वाहन पर हुए आतंकी हमले का समाचार अत्यंत दुखद है।

उन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर करने वाले शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों को अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायल जवानों के शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उनका कहना है हमारी सेना पर ये कायरतापूर्ण हमले अत्यधिक निंदनीय हैं। एक महीने के अंदर पांचवां आतंकी हमला देश की सुरक्षा और हमारे जवानों के जीवन पर भयंकर आघात है।

उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे आतंकी हमलों का हल कठोर कार्रवाई से होगा, न कि खोखले भाषणों और झूठे वादों से। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा,इस दुख की घड़ी में हम मजबूती से देश के साथ खड़े हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आतंकी हमले की निंदा की और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इस केंद्र शासित प्रदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक त्रासदी बनी हुई है।

खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया, जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमले में हमारे चार बहादुर जवानों की शहादत पर गहरा दुख हुआ। 6 जवान घायल भी हैं। हम सेना पर हुए इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में एक महीने में यह पांचवां आतंकी हमला है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...