2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
HomeराजनीतिBJP और INDIA Alliance कितनी सीटें जीतेगी? अरविंद केजरीवाल ने कर दी...

BJP और INDIA Alliance कितनी सीटें जीतेगी? अरविंद केजरीवाल ने कर दी भविष्यवाणी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर कल यानी 25 मई को वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही 6वें चरण का मतदान पूरे देश में पूरा हो जाएगा है, लेकिन इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा सीटों को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की सभी सातों सीटों पर इंडिया अलायंस के प्रत्याशी जीतेंगे।

अरविंद केजरीवाल से जब एक टीवी इंटरव्यू में पूछा गया कि बीजेपी और इंडिया अलायंस को कितनी सीटें मिलेंगी? इस सवाल के जवाब में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि बीजेपी को 200 से भी कम सीटें मिलेंगी, जबकि इंडिया अलायंस 300 सीटों पर जीत हासिल करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली की सभी 7 सीटों पर इंडिया अलायंस प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे।

इस दौरान केजरीवाल ने बीजेपी पर भी निशाना साधा और दावा किया कि बीजेपी में ‘सक्सेशन वॉर’ चल रहा है। साथ ही उन्होंने सवाल भी पूछा कि पीएम मोदी बताएं कि 75 के बाद पीएम रहेंगे या नहीं? और दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए उनके उत्तराधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने का रास्ता साफ कर रहे हैं।

केजरीवाल से जब पूछा गया कि आपने क्यों कहा कि पीएम मोदी नहीं अब अमित शाह प्रधानमंत्री होंगे? तो दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि आप इंटरनेट पर सर्च मार लो। खुद अमित शाह ने 2019 में कहा था कि 75 साल के सभी लोगों को रिटायर्ड कर रहे हैं। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने खुद ये रूल बनाया था कि 75 साल के बाद बीजेपी के संगठन में भी और सरकार में भी किसी को कोई पद नहीं दिया जाएगा। इसी के तहत आडवाणी जी, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा को रिटायर किया गया। न जाने कितने लोगों की टिकटें काटी गईं।

बता दें, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चरण में यानी 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। मतदान को लेकर चुनाव आयोग और दिल्ली प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इस दिन दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें और मतदान प्रतिशत बढ़ाएं।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...