22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिनया टेंडर नहीं भरने दूंगा... ईस्टर्न पेरिफेरल के खराब मेंटिनेंस पर भड़के...

नया टेंडर नहीं भरने दूंगा… ईस्टर्न पेरिफेरल के खराब मेंटिनेंस पर भड़के गडकरी, ठेकेदारों को दी वार्निंग

Published on

गाजियाबाद

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को सड़कों का खराब रखरखाव करने वाली एजेंसियों एवं ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि खराब प्रदर्शन करने वाले ‘आपरेटर’ को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। ‘स्वच्छता ही सेवा 2024 – स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता’ अभियान के तहत वृक्षारोपण अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ का उद्घाटन करने के लिए गाजियाबाद पहुंचे गडकरी ने ‘ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई)’ का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने जिम्मेदार लोगों को जमकर फटकार लगायी। गडकरी ने कटाक्ष के लहजे में कहा, ”मैंने लंबे समय के बाद ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उपयोग किया है। बहुत काम हुआ है। अब मेरी इच्छा है कि मेरे हाथ से बहुत से लोग ‘रिटायर’ हों, जो काम नहीं कर रहे हैं। कुछ ठेकेदार काली सूची में हों, किसी की बैंक गारंटी जब्त हो।”

गडकरी ने चेतावनी दी, ”एसोसिएशन के पदाधिकारी यहां (कार्यक्रम में दर्शकों में) बैठे हैं, सड़कों का रखरखाव अच्छा होना चाहिए। मैंने आज सड़क देखी। इसका रखरखाव बहुत गंदा है। हम आपको छोड़ेंगे नहीं। जो गंदा काम करेंगे, हम उनकी बैंक गारंटी जब्त करने के बाद भी उनको हम काली सूची में डाल देंगे और उनको नया ‘टेंडर’ भरने नहीं देंगे।” गडकरी ने यह भी कहा कि सड़कों का बेहतर रखरखाव करने वाली एजेंसियों और ‘ऑपरेटर’ को सरकार द्वारा विशेष मान्यता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो अच्छा काम करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि जो बुरा काम करेंगे उन्हें व्यवस्था से बाहर कर दिया जाएगा।

उन्होंने पर्यावरण समर्थक नीतियों और जैव ईंधन जैसी पहल की आवश्यकता पर भी जोर दिया तथा कहा कि मंत्रालय प्रदूषण को कम करने के लिए भारत में लागू की जा सकने वाली योजनाओं के लिए बहुत सारे अध्ययन कर रहा है। गडकरी ने ‘एक्स’ पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा, ”देश को हरित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ने के लिए टिकाऊ जीवनशैली को अपनाने के उद्देश्य से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यह पहल शुरु की गई है। इससे न केवल हमारे पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, बल्कि यह हमारे समाज के लिए भी एक प्रेरणादायक कदम है।”

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...